
UIDAI Internship 2026 Bengaluru: बेंगलुरु, 7 अप्रैल, 2026ः भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अपने टेक्नोलॉजी सेंटर, बेंगलुरु के लिए योग्य उम्मीदवारों से इंटर्नशिप आवेदन आमंत्रित किए हैं । यह उन छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर है जो सरकारी सिस्टम के साथ जुड़कर आधुनिक तकनीक पर काम करना चाहते हैं।
UIDAI Internship 2026 Bengaluru: UIDAI ने विभिन्न श्रेणियों में कुल 28 से अधिक संभावित पदों के लिए आवेदन मांगे हैं । पदों का विवरण इस प्रकार है:
-
टेक/एमटेक (B.Tech/BE/M.Tech): 14 पद
-
डिजाइन (B-Des/M-Des): 6 पद
-
गणित और सांख्यिकी (Mathematics/Statistics): स्नातक (B-Math/B-Stat) के लिए 4 और स्नातकोत्तर (M-Math/M-Stat) के लिए 4 पद आरक्षित हैं ।
-
नोट: जरूरत के हिसाब से इन पदों की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है ।
UIDAI Internship 2026 Bengaluru -
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
-
आवेदन की अवधि: आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 है ।
-
आवेदन कैसे करें: इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक गूगल फॉर्म लिंक
https://forms.gle/Z3D6ZVvCVb3y6m2d9के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं । -
इंटर्नशिप की अवधि: उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जो कम से कम 6 महीने की अवधि के लिए उपलब्ध होंगे ।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करेंः https://uidai.gov.in/images/intern_Application_2026.pdf







