FeaturedNewsUttarakhand

डीएम ने सभी एसडीएम को दी सख्त हिदायत, जानिए वजह

अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

धारा 166, 167 वादों के निस्तारण में गंभीरता दिखाएं अधिकारी, एक माह के भीतर वादों को करें निस्तारितःडीएम
प्रति सप्ताह वादों के निस्तारण की अपडेट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश। 
देहरादून। 01 जनवरी 2025
जिलाधिकारी सविन बंसल ने देर शाम ऋषिपर्णा सभागार कलक्ट्रेट में धारा 166, 167, 154, 157 के राजस्व वादों की स्थिति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि तहसीलों में लंबित मामलों का शीघ्र समयबद्ध तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी उपजिलाधिकारी अपनी-अपनी तहसीलों में वादों के निस्तारण की स्थिति के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही तथा निस्तारित कर वादों के निस्तारण की विस्तृत रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह प्रस्तुत करें।
उन्होंने कहा, जहां पर सम्बन्धित व्यक्ति नही मिल रहा है उसके लिए समाचार पत्रों के माध्यम से तामीली कराते हुए निस्तारण की कार्यवाही की जाए तथा इस कार्य को गंभीरता से करें।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि वादों के निस्तारण में गंभीरता दिखाते हुए एक माह के भीतर वादों को निस्तारित करें।
साथ ही, निर्देशित किया कि प्रभावी तामीली कराते हुए धारा 166, 167, 154, 157 के वादों को निस्तारित करते हुए गूगल शीट पर अपडेट करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिहं, उप मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुुमार उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, ऋषिकेश स्मृति परमार वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।– जिला सूचना कार्यालय

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button