current Affairs

केरल की शांत घाटी

शांतघाटी केरल राज्य में स्थित है। यह पलक्कड जिले में नीलगिरी की पहाड़ियों में है। यह विश्व विरासत पश्चिमी घाट का हिस्सा है। स्थानीय लोग इसे सैरंध्रीवनकहते हैं। स्थानीय हिंदू पौराणिक कथा के अनुसार सैरंध्री का अर्थ द्रौपदी है। कहा जाता है कि पांडव वनवास के दौरान केरल पहुंच गए थे, जहां इस जादुई घाटी में आ गए। अंग्रेजों ने इसका नाम शांत घाटी रखा था, क्योंकि यहां शोर मचाने वाले कीड़ों की कमी थी। 

विश्व विकास सूचना दिवस (डब्लूडीआईडी) हर साल 24 अक्टूबर को दुनिया की विकास संबंधी समस्याओं को की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए मनाया जाता है। 

टोपचंचि वन्यजीव अभ्यारण्य (टीडब्लूएस) झारखंड के धनबाद जिले में स्थित है। 8.75 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के   यह अभ्यारण्य तेंदुए, जंगल बिल्ली, चीतल, बार्किंग हिरण, जंगली सूअर, फॉक्स, वाइल्ड डॉग आदि का प्रवास है। 

आर्थिक अपराधों के कारण फीफा की एथिक्स कमेटी ने गॉर्डन डेरिक पर छह साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। डेरिक का संबंध फुटबाल से है। 

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में मनाया जाने वाला सेंट ईव्स मीडियवल फेयर अपनी तरह का अनूठा मेला है। इस मेले में ऑस्ट्रेलिया के इतिहास की जानकारी दी जाती है। 

उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व 19वीं सदी के प्रमुख जननायक बिरसा मुंडा ने किया था। मुंडा समुदाय के लोग बिरसा मुंडा का भगवान की तरह पूजते हैं। स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का जन्म उलीहातू गांव में हुआ था। 

उत्तर प्रदेश में संकल्प बस सेवा की शुरुआथ की गई है। यह सेवा यूपी के लगभग छह हजार गांवों के लिए शुरू की गई है। साधारण बसों से इसका किराया 30 प्रतिशत कम है। 

 

 

 

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button