FeaturedUttarakhand

उत्तरकाशी के आपदाग्रस्त मांडो व कंकराड़ी गांवों में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित मांडो व कंकराड़ी गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आपदा से नुकसान की जानकारी ली और प्रभावितों से बात की। उन्होंने आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी को मांडो गांव के विस्थापन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। जल्द ही भू-वैज्ञानिक सर्वे कराने और विस्थापन की कार्रवाई के निर्देश दिए।

आपदा में मृतक के पति देवानन्द भट्ट सर्प जोगत गांव में बेसिक स्कूल में अध्यापक हैं। उनकी माता अनपूर्णा देवी ने उनका स्थानान्तरण जिला मुख्यालय के नजदीकी स्कूल में करने की मांग की। सीएम ने तत्काल उनका स्थानांतरण जिला मुख्यालय में करने के निर्देश डीएम को दिए।

मांडो गांव के बाद मुख्यमंत्री कंकराड़ी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक सुमन के परिजनों से मुलाकात करके हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री ने आपदा पीड़ितों को आपदा राहत की मद से चार लाख रुपये तथा एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित गांवों के विस्थापन, क्षतिग्रस्त पुलों व आन्तरिक मार्गों के शीघ्र निर्माण के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, प्रभारी सचिव मुख्यमंत्री एसएन पांडे, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसपी मणिकांत मिश्रा, सीडीओ गौरव कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, ब्लाक प्रमुख शैलेंद्र कोहली आदि उपस्थित रहे।

Keywords: Disaster Management, CM Uttarakhand, Uttarakhand CM, Pushkar Singh Dhami, Mukhyamantri Vivekadhin kosh, Rehabilitation work

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button