Uttarakhand Pharmacist Online Registration:उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल में अब ऑनलाइन होंगे फार्मासिस्टों के पंजीकरण

Rajesh Pandey

Uttarakhand Pharmacist Online Registration: देहरादून, 11 अगस्त 2025: उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल में अब फार्मासिस्टों का पंजीकरण, नवीनीकरण और अन्य प्रक्रियाएं ऑनलाइन होंगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल में इन नई सुविधाओं का विधिवत शुभारंभ किया।

इस सुविधा के शुरू होने से अब प्रदेश के फार्मासिस्ट अपने पंजीकरण, नवीनीकरण, पंजीकरण स्थानांतरण और अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के लिए घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले फार्मासिस्टों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि उन्हें अब इन कार्यों के लिए देहरादून नहीं आना पड़ेगा।

Uttarakhand glacier monitoring: यूकॉस्ट के डीजी प्रो. दुर्गेश पंत से धराली के ऊपर ग्लेशियर लेक की रिपोर्ट मांगी

Uttarakhand Pharmacist Online Registration: उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार के.एस. फर्स्वाण ने बताया कि पहले सभी काम ऑफ लाइन होते थे, जिसमें समय और धन दोनों खर्च होते थे। अब ऑनलाइन प्रणाली से यह प्रक्रिया और भी पारदर्शी और तेज हो जाएगी। फार्मासिस्ट इन सुविधाओं का लाभ काउंसिल की वेबसाइट www.ukpcouncil.org पर उठा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल में डी. फार्मा, बी. फार्मा, एम. फार्मा और फार्मा डी के कुल 27,860 फार्मासिस्ट पंजीकृत हैं। उत्तराखंड डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने इस पहल के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *