Lateral entry Rajiv Gandhi Navodaya Vidyalaya: राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में अब कक्षा 7, 8, 9 और 11 में भी मिलेगा प्रवेश

Rajesh Pandey
रुद्रप्रयाग के घिमतोली स्थित विद्यालय जाते छात्र। फाइल फोटो- राजेश पांडेय

Lateral entry Rajiv Gandhi Navodaya Vidyalaya: देहरादून, 25 अगस्त 2025: उत्तराखंड के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में पढ़ने के इच्छुक छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब इन विद्यालयों की कक्षा 7, 8, 9 और 11 में खाली सीटों पर प्रतिभाशाली छात्रों को लैटरल एंट्री के माध्यम से दाखिला मिल पाएगा। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मंजूरी के बाद इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

Also Read: Uttarakhand Damaged Schools Reconstruction: आपदा प्रभावित स्कूलों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए ₹20 करोड़ जारी

अब तक राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में केवल कक्षा 6 में ही प्रवेश मिलता था, लेकिन कई बार दूसरे स्कूलों में छात्रों का चयन होने से उच्च कक्षाओं में सीटें खाली रह जाती थीं। इन खाली सीटों का सदुपयोग करने के लिए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने लैटरल एंट्री की व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया था।

Lateral entry Rajiv Gandhi Navodaya Vidyalaya

[toggle title=”खास बातें” state=”open”]लैटरल एंट्री : राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में अब तक केवल कक्षा 6 में प्रवेश होता था, लेकिन अब कक्षा 7, 8, 9, और 11 में भी खाली सीटों पर प्रवेश मिलेगा।

उद्देश्य: इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में उपलब्ध भौतिक और मानवीय संसाधनों का पूरा उपयोग करना है, क्योंकि कई बार उच्च कक्षाओं में सीटें खाली रह जाती थीं।

प्रवेश प्रक्रिया: कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा के साथ ही इन उच्च कक्षाओं के लिए भी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। आधार: प्रवेश छात्रों की श्रेष्ठता (मेरिट) के आधार पर होगा।

वेटिंग लिस्ट: प्रवेश परीक्षा के नतीजों के आधार पर एक प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) भी तैयार की जाएगी।

शर्तें: प्रवेश के लिए पिछली कक्षा (कक्षा 6, 7, 8, या 10) उत्तीर्ण होना ज़रूरी है।

संचालन: प्रवेश परीक्षा का आयोजन उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा किया जाएगा।

सरकारी मंजूरी: यह फैसला विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद लिया गया है और इसका शासनादेश भी जारी हो चुका है।[/toggle]

अब कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा के साथ ही कक्षा 7, 8, 9 और 11 की खाली सीटों के लिए भी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। छात्रों को योग्यता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही, एक प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) भी बनाई जाएगी ताकि अगर कोई चयनित छात्र प्रवेश नहीं लेता है, तो उसकी जगह प्रतीक्षा सूची से किसी और छात्र को मौका मिल सके।

प्रवेश के लिए आयु सीमा का निर्धारण नई शिक्षा नीति के अनुसार होगा और आरक्षण राज्य सरकार के नियमों के तहत दिया जाएगा। इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पिछली कक्षा (कक्षा 6, 7, 8 और 10) उत्तीर्ण होना जरूरी है।

इस लैटरल एंट्री परीक्षा का आयोजन उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद करेगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि ज़्यादा से ज़्यादा छात्र इसका लाभ उठा सकें।

डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने कहा, “प्रदेश के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में अब उच्च कक्षाओं की सीटें खाली नहीं रहेंगी। लैटरल एंट्री के माध्यम से योग्य छात्रों को खाली सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।”

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *