FeaturedhealthUttarakhand

उत्तराखंड में आशा संगिनी पोर्टल लांच

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून हॉस्पिटल में मरीजों का हाल जाना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दून हॉस्पिटल के ओटी एवं इमरजेंसी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण तथा “आशा संगिनी” पोर्टल को लांच किया। इस मौके पर हैंडबुक का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों का हाल-चाल भी जाना।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आशा संगिनी पोर्टल के माध्यम से आशा वर्कर को स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं सरलता और प्रभावी रूप में प्राप्त होंगी। इसके माध्यम से राज्य की 12 हजार से अधिक आशा बहनों का समय पर भुगतान तथा उनके कार्यों का प्रभावी मूल्यांकन आसानी से होगा।

उन्होंने कहा, सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि उत्तराखंड के दूरस्थ पर्वतीय इलाकों तक सभी लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से प्राप्त हो सकें, इसके लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा , विधायक खजान दास, दिलीप सिंह रावत, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रधानाचार्य दून मेडिकल कॉलेज डॉ. आशुतोष सयाना, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button