CareerFeaturedUttarakhand

डाकपत्थर डिग्री कालेज में वैकेंसी, पांच मई आवेदन की अंतिम तिथि

प्रवक्ताओं के पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं

देहरादून। वीर शहीद केशरी चन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवक्ताओं के पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।आवेदन की अंतिम तिथि पांच मई निर्धारित की गई है।
महाविद्यालय के प्राचार्य की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, महाविद्यालय में संचालित स्ववित्त पोषित बीएड पाठ्यक्रम में सत्र 2021-22 के लिए सामजिक अध्ययन, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान व गणित के प्रवक्ताओं के एक-एक पद रिक्त हैं।
इन पदों पर अस्थाई व्यवस्था के अन्तर्गत अधिकतम रुपये 15000 प्रतिमाह या 250 रुपये प्रतिववादन मानदेय के आधार पर एनसीटीई/ यूजीसी के मानक अनुसार योग्यता धारक अभ्यर्थियों से आवेदन (जीवनवृत्त व शैक्षणिक योग्यता की स्वप्रमाणित प्रति) आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पंजीकृत डाक से  05.05.2021 तक ही स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों का चयन वरीयता के अनुसार किया।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button