CareerFeaturedNewsUttarakhand

UKPSC ने इस पेपर के सलेबस का हिन्दी अनुवाद जारी किया

Basic Science and Public Health का हिन्दी अनुवाद

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शहरी विकास विभाग में सफाई निरीक्षक पदों की परीक्षा के द्वितीय प्रश्न पत्र Basic Science and Public Health- मूलभूत विज्ञान एवं लोक स्वास्थ्य के पाठ्यक्रम का हिन्दी अनुवाद जारी कर दिया है।

आयोग की विज्ञप्ति पढ़ने के लिए क्लिक करें- आयोग की विज्ञप्ति

सलेबस पढ़ने के लिए क्लिक करें- द्वितीय प्रश्न पत्र का पाठ्यक्रम (हिन्दी में)

आयोग ने एक विज्ञप्ति में आठ अगस्त, 2023 को प्रकाशित विज्ञापन को लेकर एक अपडेट दिया है, जिसके अनुसार आयोग ने उक्त पद के लिए प्रश्न पत्र द्वितीय (Basic Science and Public Health) के पाठ्यक्रम का हिन्दी अनुवाद उस समय उपलब्ध न होने के कारण विज्ञापन में प्रकाशित नहीं किया था। उस समय बताया गया था कि इस पेपर के पाठ्यक्रम का हिन्दी अनुवाद विज्ञप्ति के माध्यम से आयोग की बेवसाइट पर अतिशीघ्र प्रकाशित किया जाएगा ।

इसी क्रम में सफाई निरीक्षक परीक्षा-2023 के लिए प्रकाशित विज्ञापन 08.08.2023 के परिशिष्ट-2 में उल्लिखित Basic Science and Public Health का हिन्दी अनुवाद अभ्यर्थियों के लिए आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in  पर अपलोड कर दिया है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button