agricultureFeatured

बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दो किसानों को

डोईवाला। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन और डोईवाला किसान कांग्रेस का कहना है कि डोईवाला क्षेत्र में गेहूं और बागवानी की फसलों को बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने डोईवाला के उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल का कहना है कि लॉकडाउन के समय आर्थिक गतिविधियों समेत तमाम व्यवस्थाएं बाधित हैं। देश में कृषि और किसानों का योगदान हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। किसान अपने परिवार के साथ-साथ जनता के लिए दिन रात खेतों में कार्य कर रहे हैं। उनको होने वाले किसी भी नुकसान की भरपाई आवश्यक रूप से की जानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से गेहूं व बागवानी की फसल को भारी नुकसान हुआ है । गेहूं की कटी हुई फसल बर्बाद हो गई। डोईवाला कृषि विभाग की रिपोर्ट में गेहूं की करीब 75 फीसदी खेती को नुकसान
दिखाया गया है, लेकिन राजस्व विभाग की रिपोर्ट में सिर्फ सात से दस फीसदी ही नुकसान का अंदेशा जताया गया है।
ज्ञापन में उनियाल ने कहा कि डोईवाला क्षेत्र के किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से डोईवाला क्षेत्र में कृषि को हुए नुकसान का राजस्व विभाग से पुनः सर्वे कराने की मांग की। वहीं डोईवाला किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष उमेद वोहरा ने कहा कि संकट की घड़ी में पूरा देश किसानों के भरोसे है। सरकार को किसानों के हितों का ध्यान रखना चाहिए।उन्होंने किसानों को जल्द से जल्द नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर एनएसयूआई के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सावन राठौर भी उपस्थित रहे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button