FeaturedsportsUttarakhand

स्पोट् र्स कॉलेज रायपुर को बनाएंगे अंतराष्ट्रीय स्तर का विश्वविद्यालयः धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को परेड ग्राउंड स्थित बहुद्देशीय खेल सभागार में राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता सात से 14 दिसम्बर 2021 तक चलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार ने प्रदेश में खेलों व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए ’’खेल नीति-2021’’ को लागू किया है। उत्तराखंड खेल नीति 2021 (Uttarakhand Sports Policy 2021) में खेल, खिलाड़ियों के उन्नयन, खेल प्रतिभाओं को तलाशने, निखारने व उभारने, खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने, खिलाड़ियों के नियोजन, सामान्य आहार के साथ-साथ एक्स्ट्रा न्यूट्रिएंट्स फूड डाइट की व्यवस्था, खिलाड़ियों के लिए रोज़गार के अवसर तथा संबंधित पूर्ण सुविधाएं प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।
युवाओं में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही भविष्य में उत्तराखंड खेल प्रदेश के रूप में भी अपनी पहचान बनाएगा। प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल विश्वविद्यालय (Sports University) बनाने के लिए भी कृतसंकल्प है। स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर (Sports College Raipur) को अंतराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
देहरादून में खेलो इंडिया स्टेट लेवल सेंटर (Khelo India State level center) और स्पोर्ट्स साइंस सेंटर (Sports Science Center) का निर्माण किया जायेगा। राज्य के हर ग्राम सभा में ’’स्वस्थ युवा स्वस्थ उत्तराखंड’’ योजना के अन्तर्गत ओपन जिम (Open Gym) खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली वंदना कटारिया को राज्य में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर’ बनाकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया है। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय विकास दल के युवक मंगल दल और महिला मंगल दलों को स्वावलम्बन के लिए 6 माह के लिए 20 हजार समूहों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
 खेल मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा, खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। अब धन के अभाव में किसी भी खिलाड़ी को किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस अवसर पर विधायक भरत चौधरी, खेल निदेशक जीएस रावत, उत्तराखंड टेबल, टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन गुरुंग, सचिव प्रिंस विपन, अशोक वासु व एबी लाल मौजूद थे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button