Uncategorized

बैडरूम की सेटिंग में न हों ये गलतियां

सा मान्यतः घरों में शयन कक्ष को व्यवस्थित करने के लिए सोच विचार नहीं किया जाता। बहुत सारे लोगों का मानना है कि कोई भी अतिथि, आगंतुक या बाहरी व्यक्ति  को सीधे बैडरूम में नहीं बैठाना चाहिए। लेकिन कुछ लोग शयनकक्ष को भी डायनिंग, ड्राइंग या किचन की तरह व्यस्थित नहीं करते। शयनकक्ष की सेटिंग और उसकी साफ सफाई भी बहुत आवश्यक है। यह सिर्फ दिखावेभर के लिए नहीं होनी चाहिए। वर्तमान में शयनकक्ष बहुउपयोगी बनाए जा रहे हैं। जैसे शयनकक्ष में ही स्टडी रूम, कंप्यूटर रूम, वर्क रूम, ड्रेसिंग रुम और यहां तक कि इसमें लांड्री रूम तक सेट किए जा रहे हैं। जिस वजह से शयनकक्ष सेटिंग में गलतियां हो जाती हैं। उनमें से कुछ गलतियां ये हैं।

  • जो लोग शयनकक्ष में बैड की जगह के बारे में गंभीरता से नहीं सोचते, वे अक्सर बैड को अलमारी या कोनों से चिपका के रख देते हैं। जबकि होना यह चाहिए कि बैड को शयनकक्ष के मध्य भाग में रखा जाए।  क्योंकि अधिकतर बैड, जो अलमारियों से लगे रहते हैं, अक्सर हम उन पर धुले कपड़ों का ढेर लगा देते हैं, जिससे शयनकक्ष बहुत अव्यवस्थित दिखता है।
  • शयनकक्ष में अक्सर यह देखने में आता है कि हम ड्रेसिंग टेबल को बैड के पास रख देते हैं। जिससे ड्रेसिंग टेबल से निकाला गया सौंदर्य प्रसाधन जैसे- टेल्कम पाउडर, परफ्यूम, बाल, सौंदर्य प्रसाधनों के दाग धब्बे बैडशीट पर लग जाते हैं। वास्तु के अनुसार दर्पण आपके बैड की तरफ नहीं होना चाहिए। यानी सोकर उठते समय सीधे दर्पण नहीं दिखना चाहिए, इसलिए बैडरूम में दर्पण को अलग से कोने में व्यवस्थित करना चाहिए।
  • अधिकतर घरों में यह देखा गया है कि बिजली के स्विचबोर्ड शयनकक्ष के प्रवेशद्वार पर फिट किए जाते हैं, लेकिन जब आप अपने बैड पर आराम कर रहे होते हैं या लेटे होते हैं, तब आपको दरवाजे के पास जाकर स्विच अ़ॉफ या अॉन करना बहुत अखरता है। हो सकता है कि मध्य रात्रि में आपका मन कोई किताब पढ़ने का हो, तो एेसी स्थिति में अगर टेबल लैंप या बिजली की व्यवस्था आपके बैड के नजदीक हो तो बहुत सुविधाजनक होगा।
  • बैड़ रूम में बहुत सारी तेज रोशनी या चमकीली लाइटें लगाना एक बड़ी भूल है। तेज रोशनी आपकी नींद तो खराब करती है। साथ ही साथ आपकी आंखों को भी नुकसान पहुंचाती है। अगर आपके बैडरूम में स्टडी रूम भी है, तो वहां टेबल लैंप की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि अत्यधिक रोशनी से कोई नुकसान न हो।
  • अधिकतर लोग शयनकक्ष के फर्श को बनाते समय कई भूल कर जाते हैं, जैसे- मारबल और ग्रेनाइट का फर्श, जो सिर्फ गर्म इलाकों के लिए ठीक होता है और लकड़ी तथा विटरस टाइल्स ठंडे इलाकों के लिए ठीक होती हैं। इस प्रकार वातावरण के अनुसार फर्श निर्माण की बारीकियों का ध्यान रखा जाना चाहिए। जबकि मौसम और वातावरण के अनुसार शयनकक्ष का फर्श बनाना चाहिए। ठंडे फर्श से पांव में मोच आने का खतरा बना रहता है। अगर शयन कक्ष के फर्श में यह गलतियां हो ही गईं हैै तो इनको कारपेट मैट या फुट वार्मर पहनकर दूर किया जा सकता है।

ये पांच प्वाइंट ध्यान में रखकर बैड रूम को व्यवस्थित किया जाए तो घर में सुख समृद्धि के साथ साथ अच्छा स्वास्थ्य और वातावरण बना रहेगा।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button