CareerFeaturedNewsUttarakhand

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने निकाली समूह ग की बंपर भर्तियां

आठ सितंबर से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग उत्तराखंड सचिवालय/उत्तराखंड लोक सेवा आयोग/राजस्व परिषद कार्यालय में समूह ग के अन्तर्गत समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्तियां करने जा रहा है।

रिक्त कुल 137 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन के लिए विज्ञापन 08 सितम्बर, 2023 को प्रकाशित किया जाएगा।

आयोग के अनुसार, 08 सितम्बर, 2023 से 29 सितम्बर, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन की प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं-

विज्ञापन प्रकाशन एवं ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 08 सितम्बर, 2023

ऑनलाइन आवेदन किए  जाने की अंतिम तिथि-  29 सितम्बर, 2023 (रात्रि 11ः59ः59 बजे तक)

शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 29 सितम्बर, 2023 (रात्रि 11ः59ः59 बजे तक)

देखें आयोग की विज्ञप्ति- आयोग की विज्ञप्ति

 

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button