By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: गुमानीवाला में प्रयास ग्राम संगठन का स्वच्छता अभियान, लोगों को जागरूक किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > environment > गुमानीवाला में प्रयास ग्राम संगठन का स्वच्छता अभियान, लोगों को जागरूक किया
environmentFeaturedNewsUttarakhand

गुमानीवाला में प्रयास ग्राम संगठन का स्वच्छता अभियान, लोगों को जागरूक किया

Rajesh Pandey
Last updated: October 1, 2023 9:40 pm
Rajesh Pandey
3 years ago
Share
SHARE

ऋषिकेश। पांच स्वयं सहायता समूहों के संगठन प्रयास ग्राम संगठन और सामाजिक संस्था प्रयास ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से ओमविहार गुमानीवाला में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और स्थानीय लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया।

प्रयास ग्राम संगठन में गुमानीवाला क्षेत्र के शिवशक्ति स्वयं सहायता समूह, आदिदेव स्वयं सहायता समूह , आकृष्ट स्वयं सहायता समूह , प्रकृति स्वयं सहायता समूह, अभय स्वयं सहायता समूह शामिल हैं। इन स्वयं सहायता समूहों में 55 महिलाएं शामिल हैं।

 

प्रयास ग्राम संगठन की अध्यक्ष प्रभा थपलियाल ने बताया, रविवार सुबह स्वच्छता अभियान के तहत महिलाओं ने ओम विहार क्षेत्र में साफ सफाई अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं ने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने, गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में इकट्ठा करने तथा बाजार में खरीदारी के लिए कपड़े का थैला इस्तेमाल करने की अपील की।

ओमविहार गुमानीवाला में स्वच्छता अभियान में शामिल प्रकृति स्वयं सहायता समूह की सदस्य।

इस अवसर पर  संगठन अध्यक्ष प्रभा थपलियाल ने कहा, यह स्वच्छता अभियान एक दिन का नहीं है, बल्कि इसको हर दिन अमल में लाना है। छोटी-छोटी पहल, जैसे कि नालियों, सड़कों या खाली प्लाट्स में कूड़ा नहीं फेंकना, पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करना, घर का कूड़ा निर्धारित डस्टबिन में ही डंप करना, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाना आदि के माध्यम से हम अपनी धरा को स्वच्छ बना सकते हैं। जैविक कूड़ा जैसे कि सब्जियों के छिलके, खाद्य पदार्थ, पत्तियां आदि को एक स्थान पर डंप करके बायो कम्पोस्ट भी बनाया जा सकता है।

ओमविहार गुमानीवाला में स्वच्छता अभियान में शामिल शिवशक्ति स्वयं सहायता समूह की सदस्य।

उन्होंने कहा, स्वच्छता का सीधा संबंध बेहतर स्वास्थ्य से है। हमारे आसपास का पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तो हम स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने बताया, स्वच्छता अभियान में सभी महिलाओं का सहयोग बहुत सराहनीय रहा।

ओमविहार गुमानीवाला में स्वच्छता अभियान में शामिल अभय स्वयं सहायता समूह की सदस्य।

अभियान में रामेश्वरी चमोली, रुचि तिवारी, मीरा भट्ट, विजयलक्ष्मी नौटियाल, बिंदु गैरोला, सुबोधिनी, रोशनी पंवार, अनीता, शीला रावत, सुरुचि पंत, सुशीला पोखरियाल, संगीता जोशी, गीता पायल, पूनम कश्यप, मीरा भट्ट, नीलम गुप्ता, सुशीला रावत, सुमित्रा रयाल, रेनू आर्य, रूबी आर्य आदि शामिल रहे।

ओमविहार गुमानीवाला में स्वच्छता अभियान में शामिल स्वयं सहायता समूहों की सदस्य।

मालूम हो कि, ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गुमानीवाला के पांच स्वयं सहायता समूहों के संगठन प्रयास ग्राम संगठन का गठन किया गया है। संगठन ने गुमानीवाला में विभिन्न उत्पादों के आउटलेट की शुरुआत की है।  महिलाएं कौशल विकास के जरिए आजीविका एवं आर्थिक तरक्की की ओर कदम बढ़ा रही हैं।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर- गुमानीवाला में महिलाओं ने खोला हैंडीक्राफ्ट उत्पादों का आउटलेट

स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के लिए उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण हासिल करके आजीविका के संसाधनों को विकसित किया है। समूहों से जुड़ीं महिलाएं घरों पर या किसी एक स्थान पर बैठकर भीमल और अन्य कच्चे माल से उत्पाद तैयार कर रही हैं। उत्पादों की बिक्री आउटलेट के माध्यम से करती हैं। महिलाएं प्राकृतिक रेशे भीमल से टोकरियां, मैट, लैंप, स्लीपर्स, बैग सहित अन्य उत्पाद बना रही हैं। विभिन्न तरह के अचार, पहाड़ी नमक बनाया जा रहा है। कुछ महिलाएं ऊनी स्वेटर भी बनाती हैं।

You Might Also Like

सीएम धामी ने शहीद हवलदार प्रदीप थापा को श्रद्धांजलि दी
उत्तराखंड के प्रवेश स्थलों पर लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरेः सीएम
The Importance of Cybersecurity in the Digital Age
सीएम धामी का लंदन दौराः उत्तराखंड में 9000 करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौते
Uttarakhand Global Investors Summit: सीएम धामी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया
TAGGED:GumaniwalaSelf Help GroupsSHGSwacchta Abhiyan
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article दशकों पुराना ड्रामे वाला गांव, जहां रामलीला के दमदार कलाकार बसते हैं
Next Article राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्धः धामी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?