World Environment Day Kotimaychak Dehradun: विश्व पर्यावरण दिवस पर कोटिमयचक में स्वच्छता, पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष अभियान

Rajesh Pandey

World Environment Day Kotimaychak Dehradun: कोटिमयचक (देहरादून), 5 जून 2026ः विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत कोटिमयचक, देहरादून में पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन हेस्को संस्था के प्रतिनिधि अंकित एवं यूथ लीडर हिमांशु के नेतृत्व में किया गया। अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, वॉल पेंटिंग, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक उन्मूलन तथा कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कोटिमयचक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी, वार्ड सदस्य, महिला मंगल दल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

World Environment Day Kotimaychak Dehradun: अभियान के दौरान ग्राम पंचायत क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थलों, रास्तों तथा सामुदायिक क्षेत्रों में सफाई कर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। इसके साथ ही, पर्यावरण संतुलन एवं हरित भविष्य की दिशा में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया और पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत वाल पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण तथा प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों से संबंधित संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। उपस्थित लोगों को कार्बन उत्सर्जन कम करने, ऊर्जा संरक्षण को अपनाने, अधिक से अधिक पौधे लगाने, सार्वजनिक परिवहन एवं पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के संबंध में जानकारी दी गई।

World Environment Day Kotimaychak Dehradun: हेस्को संस्था के प्रतिनिधियों ने कचरा प्रबंधन के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जैविक एवं अजैविक कचरे का पृथक्करण, पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) करके तथा प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। ग्रामीणों को अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा एकल उपयोग प्लास्टिक से दूरी बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोटिमयचक को प्लास्टिक मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की शपथ ग्रहण की गई। साथ ही, जल स्रोतों, प्राकृतिक धरोहरों एवं जैव विविधता के संरक्षण के लिए भी सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि यह हम सभी की निरंतर जिम्मेदारी है। स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में सामूहिक प्रयासों से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस अभियान ने ग्राम पंचायत कोटिमयचक में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने तथा स्वच्छ एवं हरित ग्राम के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *