By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: पृथ्वी पर इंसानों का इस समय जितना दबदबा कभी नहीं रहा, यूएनडीपी ने चेताया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Analysis > पृथ्वी पर इंसानों का इस समय जितना दबदबा कभी नहीं रहा, यूएनडीपी ने चेताया
AnalysisenvironmentFeatured

पृथ्वी पर इंसानों का इस समय जितना दबदबा कभी नहीं रहा, यूएनडीपी ने चेताया

Rajesh Pandey
Last updated: December 16, 2020 6:40 pm
Rajesh Pandey
5 years ago
Share
SHARE

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की एक ताज़ा और प्रमुख रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर प्राकृतिक दुनिया और पर्यावरण को नुक़सान में कमी लानी है तो, तमाम देशों को अपने विकास रास्तों पर फिर से ग़ौर करना होगा, नहीं तो पूरी मानवता के लिये प्रगति व्यवधान पैदा हो जाने का जोखिम है।

यूएनडीपी ने मंगलवार को इस वर्ष की मानव विकास रिपोर्ट – The Next Frontier: Human Development and the Anthropocene जारी की। 

The Anthropocene is ushering in new sets of complex, interconnected and universal development challenges like COVID-19 and #ClimateChange. How do these impact #humandevelopment today and in the future? Read @HDRUNDP's new report #HDR2020: https://t.co/3zjy4nzfYw pic.twitter.com/NTGnk7r8Nr

— Achim Steiner (@ASteiner) December 15, 2020

संयुक्त राष्ट्र समाचार के अनुसार, इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोनावायरस फिलहाल एक ताज़ा संकट है जिसका सामना पूरी दुनिया कर रही है, और हर जगह के समाजों को “प्रकृति पर अपनी पकड़ ढीली करनी होगी”, नहीं तो इसी तरह के और भी ख़तरों का जोखिम है।

यूएन विकास कार्यक्रम के प्रशासक अख़िम स्टीनर का कहना है, “पृथ्वी ग्रह पर इस समय, इंसानों का इतना दबदबा है, जितना कभी नहीं रहा।” रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुँच चुके तापमान और लगातार बढ़ती असमानताओं के कारण, अब सही समय है कि हम उस दबदबे या ताक़त का इस्तेमाल, फिर से ये परिभाषित करने के लिये करें कि प्रगति से हमारा क्या तात्पर्य है, जहाँ हमारे कार्बन और उपभोग पदचिह्न, छिपे ना हों।”
उन्होंने कहा, “जैसा कि रिपोर्ट दर्शाती है कि दुनिया में किसी भी देश ने, ग्रह पर भारी दबाव उत्पन्न किए बिना, अभी तक बहुत ऊँचा मानव विकास हासिल नहीं किया है, लेकिन हम, इस ग़लती को सुधारने वाली पहली पीढ़ी हो सकते हैं. ये मानव विकास के लिये अगला मोर्चा होगा।”

यूएनडीपी की मानव विकास रिपोर्ट के इस 30वें वर्षगाँठ-संस्करण में मानव प्रगति पर एक ऐसा नया प्रायोगिक सूचकाँक शामिल किया गया है, जो देशों के कार्बन डाइ ऑक्साइड उत्सर्जन और भौतिक पदार्थों के पदचिह्नों पर भी नज़र रखता है।

एंथोरोपोसीन भूवैज्ञानिक काल की एक अधिकारिक इकाई है, जो उस दौर को परिभाषित करती है जिसमें इंसान पृथ्वी ग्रह के भविष्य को आकार देने वाली प्रबल शक्ति हैं।

मानव विकास सूचकाँक के ज़रिये किसी देश के स्वास्थ्य, शिक्षा और रहन-सहन के मानकों को मापा जाता है। इस वार्षिक सूचकाँक में दो और तत्व शामिल किए गए हैं – देश की कार्बन डाइ ऑक्साइड उत्सर्जन और उसके भौतिक पदचिह्न।

नए सूचकाँक में दिखाया गया है कि मानवों और पृथ्वी ग्रह का बेहतर वजूद व रहन-सहन, अगर मानवता की प्रगति को परिभाषित करने के लिए अहम है, तो वैश्विक विकास का परिदृश्य किस तरह बदल जाएगा।

यूएनडीपी का कहना है कि मानव विकास में प्रगति के लिए प्रकृति के साथ मिलकर काम करना होगा, नाकि उसके ख़िलाफ़, जबकि इस प्रक्रिया में सामाजिक नियम व मान्यताएँ, और सरकारी एवं वित्तीय उत्प्रेरकों में भी बदलाव लाने होंगे।

रिपोर्ट में, देशों के भीतर, और देशों के बीच, मौजूद असमानताओं के प्रभाव, आदिवासी लोगों को निर्णय प्रक्रिया में शामिल नहीं किए जाने का अभाव और भेदभाव की तरफ़ भी ध्यान खींचा गया है, जिन कारणों ने प्रभावित समुदायों को और भी ज़्यादा पर्यावरण जोखिमों के लिये उजागर कर दिया है।

रिपोर्ट कहती है कि अगर पृथ्वी पर पड़ रहे दबावों को, इस तरह से हल्का करना है कि इस नए दौर में तमाम आबादी ख़ुश रह सके तो उसके लिये सत्ता और अवसरों के क्षेत्र में गहराई से बैठे उन असन्तुलनों को ख़त्म करना होगा, जो बदलाव के रास्ते में बाधा बनकर खड़े हैं।

यूएनडीपी के मानव विकास रिपोर्ट कार्यालय के अग्रणी रिपोर्ट विशेषज्ञ पैड्रो कोन्सीकाओ ने ध्यान दिलाते हुए कहा कि, “इंसानों या पेड़ों के बीच” में से किसी को पसन्द करने या नहीं करने का मामला नहीं है।

“ये आज इस वास्तविकता को स्वीकार करने का मामला है कि असमान, कार्बन-आधारित विकास से सृजित मानव प्रगति अपनी सीमा पर पहुँच चुकी है। असमानता को दूर करके, नवाचार से फ़ायदा उठाकर और प्रकृति के साथ सुलह करके, मानव विकास, समाजों और प्रकृति को एक साथ सहारा व समर्थन देने के रास्ते पर परिवर्तनकारी क़दम उठाया जा सकता है।”

 

 

You Might Also Like

जिसको तुम आत्महत्या करना कह रहे थे, वो निकली आसमां छूने की हसरत
उत्तराखंड के मैदानी जिलों में सरकारी राशन की दुकानों पर मिलेगा मंडुआ
स्त्री
“सेतु आयोग उत्तराखंड में कौशल विकास और स्वरोजगार पर विशेष ध्यान दे”
कौशल विकास पर डेढ़ सौ साल पहले से काम कर रहा था यह सरकारी स्कूल
TAGGED:COVID-19The Next Frontier: Human Development and the AnthropoceneUNDP Human Development ReportUnited Nation Organization
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article सत्ता में बदलाव को अखबार के दफ्तर में बहुत करीब से महसूस किया था
Next Article मुख्यमंत्री ने देहरादून रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना की समीक्षा की
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?