By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: बिजली बिलों संबंधी शिकायतों के निस्तारण को 15 से 30 सितंबर तक कैंप लगाएंः सीएम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > बिजली बिलों संबंधी शिकायतों के निस्तारण को 15 से 30 सितंबर तक कैंप लगाएंः सीएम
FeaturedUttarakhand

बिजली बिलों संबंधी शिकायतों के निस्तारण को 15 से 30 सितंबर तक कैंप लगाएंः सीएम

Rajesh Pandey
Last updated: September 14, 2021 6:07 pm
Rajesh Pandey
5 years ago
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग की समीक्षा की। उन्होंने ऊर्जा निगमों में कार्यों की गुणवत्ता एवं सुधारों पर ध्यान देने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी के लिए सामूहिक जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए।

Contents
मुख्यमंत्री ने शहरों के विस्तारीकरण के साथ पावर स्टेशनों की स्थापना के लिए भूमि की उपलब्धता आदि का मास्टर प्लान भी तैयार करने तथा प्रदेश के समग्र एनर्जी प्लान के साथ लाइन लॉस को कम करने के लिए कारगर प्रयासों की भी जरूरत बताई। इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी निर्धारित करने को कहा।मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विद्युत बिलों में गड़बड़ी की शिकायतों को दूर करने के लिए 15 सितम्बर से 30 सितम्बर तक शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। विद्युत योजनाओं से सम्बंधित कार्यों की टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर भी ध्यान देने को कहा, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभागी इसमें भागीदारी कर सके।उन्होंने विद्युत स्टेशनों की स्थापना, विद्युत लाइनों आदि से संबंधित वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि प्रदेश में उद्योगों को बिजली कटौती का सामना न करना पडे़, इसकी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।मुख्यमंत्री ने अंडर ग्राउंड केबलिंग एवं स्मार्ट मीटर योजना के क्रियान्वयन में भी तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने केन्द्र सरकार के स्तर पर लम्बित योजनाओं का विवरण तैयार करने के साथ ही लखवाड़ व्यासी जमरानी आदि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि, यदि आवश्यकता हुई तो केन्द्रीय ऊर्जा एवं सिंचाई मंत्रियों से भी वार्ता की जायेगी।ऊर्जा सचिव सौजन्या ने व्यापक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से तीनों निगमों तथा उरेडा की कार्य प्रगति, संचालित परियोजनाओं एवं योजनाओं की स्थिति विद्युत उत्पादन खपत, भावी योजनाओं तथा आय व्ययक से संबंधित जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने शहरों के विस्तारीकरण के साथ पावर स्टेशनों की स्थापना के लिए भूमि की उपलब्धता आदि का मास्टर प्लान भी तैयार करने तथा प्रदेश के समग्र एनर्जी प्लान के साथ लाइन लॉस को कम करने के लिए कारगर प्रयासों की भी जरूरत बताई। इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी निर्धारित करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विद्युत बिलों में गड़बड़ी की शिकायतों को दूर करने के लिए 15 सितम्बर से 30 सितम्बर तक शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। विद्युत योजनाओं से सम्बंधित कार्यों की टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर भी ध्यान देने को कहा, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभागी इसमें भागीदारी कर सके।

उन्होंने विद्युत स्टेशनों की स्थापना, विद्युत लाइनों आदि से संबंधित वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि प्रदेश में उद्योगों को बिजली कटौती का सामना न करना पडे़, इसकी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने अंडर ग्राउंड केबलिंग एवं स्मार्ट मीटर योजना के क्रियान्वयन में भी तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने केन्द्र सरकार के स्तर पर लम्बित योजनाओं का विवरण तैयार करने के साथ ही लखवाड़ व्यासी जमरानी आदि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि, यदि आवश्यकता हुई तो केन्द्रीय ऊर्जा एवं सिंचाई मंत्रियों से भी वार्ता की जायेगी।

ऊर्जा सचिव सौजन्या ने व्यापक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से तीनों निगमों तथा उरेडा की कार्य प्रगति, संचालित परियोजनाओं एवं योजनाओं की स्थिति विद्युत उत्पादन खपत, भावी योजनाओं तथा आय व्ययक से संबंधित जानकारी दी।

Keywords: UPCL, CM Uttarakhand, Uttarakhand CM, Energy production in Uttarakhand, Power consumption in Uttarakhand, UREDA Projects in Uttarakhand, Renewable energy sources in Uttarakhand

You Might Also Like

सहस्रधारा हेलीपोर्ट से देहरादून-अल्मोड़ा हेली सेवा की शुरुआत
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह के 100 दिन के कार्यकाल पर विकास पुस्तिका
उत्तराखंड में सिविल जज पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
कोविड-19 से जंगः रेलवे ने ढाई हजार कोच में तैयार किए 40 हजार आइसोलेशन वार्ड
Web Presence: The Key to Unlocking Business Growth
TAGGED:CM UttarakhandEnergy production in UttarakhandPower consumption in UttarakhandRenewable energy sources in UttarakhandUPCLUREDA Projects in UttarakhandUttarakhand CM
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article कहां गया जल, नलों की टोंटियां घुमाकर रोज देखता है देहरादून का हल्द्वाड़ी गांव
Next Article हाल ए हल्द्वाड़ीः “बचपन से सुन रहे हैं कि हमारे गांव तक रोड आएगी, रोड आएगी…,पर यह कब आएगी”
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?