आयोग को इन पदों के लिए कम संख्या में मिले आवेदन, 22 नवंबर से शुरू होंगी परीक्षा

Rajesh Pandey

हरिद्वार। 6 नवंबर 2024

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (समूह-ख)-2024 के लिए लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का 22 नवंबर, से 29 नवंबर, 2024 तक आयोजित करेगा।

आयोग के अनुसार, 05 मार्च, 2024 को विज्ञापित ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (समूह-ख)-2024 के सापेक्ष कम संख्या में आवेदन प्राप्त होने के दृष्टिगत आयोग लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन केवल हरिद्वार स्थित परीक्षा केन्द्र में कर रहा है।

यह परीक्षा केवल हरिद्वार नगर स्थित परीक्षा केन्द्र परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में 22 नवंबर, से 29 नवंबर, 2024 तक आयोजित होगी।

उक्त परीक्षा के लिए औपबन्धिक रूप से अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र (Admit-Card) 08 नवंबर, 2024 से आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र (Admit-Card) डाक द्वारा पृथक से नहीं भेजे जाएंगे। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

देखें- आयोग का नोटिफिकेशन

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *