केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2022-23 के लिए 15 नवंबर तक आवेदन मांगे

Rajesh Pandey

नई दिल्ली। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने युवा भारतीयों से भारत के विकास और सामाजिक प्रगति में उनके असाधारण योगदान को मान्यता देते हुए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय युवा पुरस्कार (एनवाईए) 2022-23 के लिए आवेदन मांगे हैं।

सभी क्षेत्रों में, चाहे वह खेल हो, समाज सेवा हो, विज्ञान हो या अनुसंधान हो, भारत के युवाओं की अद्वितीय भावना को उजागर करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा कि ये पुरस्कार केवल एक सम्मान ही नहीं, बल्कि एक प्रगतिशील और समावेशी भारत को बढ़ावा देने में युवा नेतृत्व का उत्सव हैं।

युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत युवा मामले विभाग, स्वास्थ्य, मानवाधिकारों को बढ़ावा देने, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा आदि विकास और सामाजिक सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और योगदान के लिए व्यक्तियों (15-29 वर्ष की आयु के बीच) और संगठनों को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार (एनवाईए) प्रदान करता है।

पुरस्कारों का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना, युवाओं को समुदाय के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने और इस प्रकार अच्छे नागरिक के रूप में अपनी व्यक्तिगत क्षमता में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करना और समाज सेवा सहित राष्ट्रीय विकास के लिए युवाओं के साथ काम करने वाले स्वैच्छिक संगठनों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देना है।

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार (2022-23) के लिए 1 नवंबर से 15 नवंबर, 2024 तक गृह मंत्रालय के सामान्य पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। पुरस्कार पोर्टल का लिंक https://awards.gov.in/ है।

व्यक्तिगत पुरस्कार में एक पदक, एक प्रमाण पत्र और 1,00,000/- रुपये तथा संस्था को 3,00,000/- रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *