By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Video: अपने जन्म से शाकाहारी नहीं है आलू वाला समोसा…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > Video: अपने जन्म से शाकाहारी नहीं है आलू वाला समोसा…
Blog LiveFeaturedfood

Video: अपने जन्म से शाकाहारी नहीं है आलू वाला समोसा…

Rajesh Pandey
Last updated: August 25, 2025 8:10 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
रुद्रप्रयाग जिला में गुप्तकाशी में एक दुकान में रखे समोसे। फोटो- राजेश पांडेय
SHARE
  • राजेश पांडेय

जब तक रहेगा समोसे में आलू, तेरा रहूँगा ओ मेरी शालू…

यह अक्षय कुमार की एक फिल्म का गाना है, जिससे समोसे में आलू की अहमियत का पता चलता है। यानी आलू रहेगा तो समोसा बनेगा, नहीं तो आलू बिना समोसा कुछ भी नहीं।

क्या समोसा में आलू पहले से ही इस्तेमाल होता था या फिर आलू और समोसा जन्म के साथी नहीं हैं। खैर, इस पर बात करने से पहले हम अमीर खुसरो की एक पहेली में समोसे पर बात करते हैं।

वो पूछते हैं-

जूता पहना नहीं

समोसा खाया नहीं

जवाब है, तला नहीं।

यानी जूते में तला नहीं था, इसलिए नहीं पहना। वहीं समोसा तला नहीं था, इसलिए नहीं खाया।

प्रसिद्ध कवि अमीर खुसरो की इस पहेली से साफ जाहिर होता है कि समोसा उनसे भी पहले जमाने का है। अमीर खुसरो ने कहीं जिक्र किया है कि दिल्ली सल्तनत में घी में तला हुआ समोसा शाही परिवार और अमीरों को बहुत पसंद था।

भारत यात्रा पर आए इब्नबतूता ने लिखा है, मोहम्मद बिन तुगलक के दरबार में मसालेदार मांसाहारी और मूंगफली व बादाम का समोसा बड़े चाव से खाया जाता था। मुगलों के दस्तावेज आइन-ए-अकबरी में भी समोसे का जिक्र है।

एक बात तो तय है, समोसे को भले ही कुछ भरकर बनाया जाए, पर उसकी आकृति शुरू से ही तिकाेनी रही है। समोसा तिकोना ही क्यों है, यह चतुर्भुज या षटकोण जैसा क्यों नहीं है, इन सवालों का जवाब तो हम नहीं दे सकते, पर तिकोना मतलब समोसा तो कह ही सकते हैं।

क्या आपने समोसा महल के बारे में सुना है। अगर नहीं सुना है तो हम बता देते हैं।  मुगलों की राजधानी रहे फतेहपुर सीकरी में है समोसा महल। यह तिकोने आकार में है, इसलिए इसका नाम समोसा महल पड़ गया। बताया जाता है कि यह महल अकबर के जमाने में किसी रईस का था।

अब आपको बता ही देते हैं, समोसा भारत का नहीं है, बल्कि यहां यह ईरान से आया है। हां, आलू वाला समोसा भारत का ही है, वो कैसे, अभी बताते हैं।

फारसी इतिहासकार अबुल फजल ने सैकड़ों साल पहले समोसे का जिक्र किया था।

इब्न-बतूता ने मुहम्मद बिन तुगलक और अबुल फजल ने अकबर के दरबार में पेश किए जाने वाले समोसे की बात बताई है।

अब बात करते हैं समोसा साम्राज्य की। कहीं आप यह तो नहीं समझ रहे कि समोसे का नामकरण किसी साम्राज्य या राजा के नाम पर हुआ। हम बात कर रहे हैं समोसे के ईरान से भारत तक फैलने की।

ईरानी इतिहासकार अबोलफाजी बेहाकी ने “तारीख ए बेहाकी” में समोसे के बारे में लिखा है।

पर्सियन कवि इशाक अल मावसिलीकी ने समोसे पर कविता लिखी थी।

वैसे तो माना यह भी जाता है कि समोसे का जन्म मिस्र में हुआ। दुनिया की सैर करने वाला घुमक्कड़ समोसा मिस्र से लीबिया पहुंच गया। लोकप्रियता में समोसा किसी से कम नहीं है।

पुरानी किताबों और दस्तावेजों में समोसे को संबोस्का, संबूसा, संबोसाज के नाम से पेश किया गया है। कहते हैं कि फारसी भाषा के ‘संबोसाग’ से निकला हुआ शब्द है समोसा

अब आपको बताते हैं कि समोसा भारत कैसे पहुंचा। इसे ईरान और अरब के व्यापारी भारत लाए थे। इसको भारत में लोकप्रियता दिलाने वालों में मुगलों का भी योगदान था।

मुगलों को समोसे से कुछ खास प्यार था। उनकी शाही रसोई ने समोसे को लजीज बनाने के लिए नये नये प्रयोग किए। उस समय समोसा नॉनवेज वाला होता था।

दिल्ली सल्तनत के शायर अमीर खुसरो लिखते हैं, समोसा मुगल दरबार की पसंदीदा डिश थी।

अबुल फजल ने आइन-ए-अकबरी में लिखा है ” समोसे को मुख्य खाने से पहले परोसा जाता था। गेहूं के आटे या मैदा से बने तिकोने में मटन के कीमे के साथ बादाम, अखरोट, पिस्ता, मसाले भर जाते थे। फिर इसको घी में तला जाता था।

बताते हैं, जब इब्नेबबूता भारत पहुंचा तो उसने मोहम्मद बिन तुगलक के दरबार में लोगों को चाव से समोसा खाते देखा। उसने लिखा कि किस तरह हिंदुस्तान में समोसे का स्वाद सबके सिर चढ़कर बोलता है।

16वीं शताब्दी में पुर्तगाली भारत में आलू लेकर आए। भारत में आलू की खेती होने लगी। समोसे में आलू, हरी धनिया, मिर्च और मसाले भरे जाने लगे। इसका स्वाद पहले से ज्यादा लाजवाब हो गया।

हम भारतीय यह कह सकते हैं कि समोसे को शाकाहारी बनाने वाले हम ही हैं।

“द ऑक्सफोर्ड कंपेनियन टू फूड” के लेखक एलन डेविडसन लिखते हैं, “दुनियाभर में मिस्र से लेकर जंजीबार तक और मध्य एशिया से चीन तक जितनी तरह के समोसे मिलते हैं, उसमें सबसे बेहतरीन आलू वाला भारतीय समोसा ही है।”

…तो यह थी, समोसे के मांसाहारी से शाकाहारी बनने की कहानी।

चलते-चलते समोसे की तारीफ में एक और बात, वो यह कि समोसे पर इंग्लैंड इस तरह फिदा है कि वहां समोसा वीक मनाया जाता है।

You Might Also Like

AIIMS Rishikesh में अब ’लीवर ट्रांसप्लांट क्लीनिक’ की भी सुविधा
पीसीएस एसोसिएशन के सदस्यों ने अपना 15 दिन का वेतन सीएम राहत कोष में दिया
उत्तराखंड में पलायनः राजधानी के पास का गांव, जहां अब बुजुर्ग ही रहते हैं
एविएशन जॉब्स पोर्टल की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने कहा, 31 मार्च को राज्य के एक जिले से दूसरे जिले में जा सकेंगे
TAGGED:Dehradundugdugidugdugi channeldugdugi videofood historyfood storyHow to make samosahow to make samosa at homeIndia storykids storyRajesh Pandey latest videoRajesh Pandey youtube channelRajeshPandeySamosasamosa storyStorystreet foodWhere is samosa palaceWho built Samosa Mahal? Poems on samosa
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article उत्तराखंड में आपदाः गृह मंत्री अमित शाह ने किया प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण
Next Article सीएम पहुँचे चमोली के आपदाग्रस्त डुंग्री गांव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?