Featuredhealth

प्रधानमंत्री ने कहा, कोविड- 19 के लिए तकनीकी समाधान साझा करें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से भारत सरकार के जन सहभागिता मंच mygovindia पर कोविड-19 के लिए तकनीक-आधारित समाधान साझा करने का आग्रह किया है।

एक ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘एक स्वस्थ ग्रह के लिए नवाचार को बढ़ावा देना। बहुत से लोग कोविड-19 के लिए तकनीक-आधारित समाधान साझा कर रहे हैं। मैं उनसे आग्रह करूंगा कि वे उन्हें mygovindia पर साझा करें। ये प्रयास काफी लोगों की मदद कर सकते हैं। #IndiaFightsCorona

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के प्रसार से निपटने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रयासों की भी सराहना की। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘हमारे डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मचारी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वे घर से बाहर हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं। हम हमेशा उनके योगदान की सराहना करेंगे।

एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, ‘कई लोग विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाल रहे हैं कि कैसे भारत कोविड -19 का मुकाबला कर रहा है। यह उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, नगरपालिका कर्मचारियों, हवाई अड्डे के कर्मचारियों और अन्य सभी असाधारण लोगों के मनोबल बढ़ा रहा है जो कोवि़ड -19 से लड़ने में सबसे आगे हैं। #IndiaFightsCorona

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button