By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: AIIMS Rishikesh ने बताए ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > AIIMS Rishikesh ने बताए ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण
Featuredhealth

AIIMS Rishikesh ने बताए ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण

Rajesh Pandey
Last updated: October 6, 2022 7:09 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE

ऋषिकेश। ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता के लिए एम्स ऋषिकेश ने शिविर लगाया और लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह की देखरेख में लगे स्वास्थ्य शिविर में कई महिलाओं ने स्क्रीनिंग के लिए पंजीकरण कराया।

शिविर में बताया गया कि स्तन में या स्तन के आसपास गांठ का उभरना, स्तन का रंग लाल होना, स्तन से खून जैसा द्रव बहना, स्तन पर डिंपल बनना, स्तन का सिकुड़ जाना अथवा उसमें जलन पैदा होना तथा पीठ अथवा रीढ़ की हड्डी में दर्द की शिकायत रहना स्तन कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में रोगी को समय रहते डॉक्टर से परामर्श लेकर अपना इलाज कराना चाहिए।

इस दौरान एकीकृत स्तन उपचार केंद्र के प्रभारी और एम्स के वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ. फरहान उल हुदा ने बताया कि समय रहते इस बीमारी के लक्षणों पर ध्यान नहीं देने और जागरूकता की कमी से यह घातक रूप ले चुका होता है।

उन्होंने बताया, उपचार में देरी और बीमारी को छिपाने से ब्रेस्ट कैंसर जानलेवा साबित होता है। डॉ. फरहान के अनुसार, महिलाएं अक्सर इस बीमारी के प्रति जागरूक नहीं रहतीं। लिहाजा जागरूकता के अभाव में औसतन आठ में से एक महिला इस बीमारी से ग्रसित हो जाती है। एम्स में ’एकीकृत स्तन उपचार केंद्र’ (आईबीसीसी )में इस बीमारी की सघनता से जांच और बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

शल्य चिकित्सा विभाग और कम्युनिटी एवं फेमिली मेडिसिन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ-साथ स्तन कैंसर से संबंधित विस्तृत जानकारियां भी दी गईं।

ओपीडी एरिया में एमबीबीएस के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर रोगियों और उनके तीमारदारों को इस बीमारी से बचाव व उपचार संबंधी जानकारी दी।

सीएफएम विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी खापरे ने महिलाओं को इस रोग के बारे में विस्तार से समझाया। इस दौरान एकीकृत स्तन उपचार केंद्र की सीनियर रेजिडेंट डॉ. अनन्या, डॉ. विधु, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर दीप्ति रावत आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

हेलो सीएम सर, हमारे स्कूल में टीचर नहीं हैं
Adult Vaccination AIIMS Rishikesh: पचास साल पार कर चुके लोगों के लिए एडल्ट वैक्सीनेशन जरूरी, एम्स में उपलब्ध है टीकाकरण की सुविधाएं
जब मूर्खता की वजह से शेर को भूखा रहना पड़ा
देहरादून में हुनर हाट, देशभर से पहुंचे 500 से अधिक हुनरमंद
Uttarakhand में एम्स की हेली एंबुलेंस ने एक दिन में बचाई दो गंभीर रोगियों की जान
TAGGED:AIIMS Rishikesh OPDHow does breast cancer start?Is breast cancer curable?What are the 3 Most common signs of breast cancer?What are the 5 warning signs of breast cancer?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article डुग डुगी सितम्बर 2022
Next Article Kartik Swami मंदिर की यात्रा में दिखता है इंसानों का प्रकृति से गहरा नाता
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?