देहरादून जिले के तहसीलवार रिकार्ड की जानकारी ऑनलाइन

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव

देहरादून के रिकार्डरूम के अभिलेख पोर्टल पर अभिलेखों की तहसीलवार जानकारी अब एक ही क्लिक में ऑनलाइन मिलेगी। जिलाधिकारी सोनिका ने अपने कार्यालय कक्ष में वेबसाइट का अवलोकन करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कार्य प्रगति की समीक्षा की।

जिला प्रशासन देहरादून ने जनपद में तहसीलवार अभिलेखों को पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने ऑनलाइन किए जा रहे अभिलेखों के तहसीलवार डेमो का अवलोकन करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों निर्देशित किया कि जल्द से जल्द अभिलेखों को अपलोडिंग पूर्ण कर ली जाए।

उन्होंने प्रभारी अधिकारी रिकार्डरूम/ उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि रिकार्ड अभिलेखों की एक कॉपी आईटीडीए के सम्बन्धित अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। साथ ही, आईटीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्रुटिरहित डाटा को वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यों को शीघ्रता से सम्पादित करें, जिससे कि जनमानस को अपने भूमि, अभिलेखों सम्बन्धी दस्तावेज आसानी से प्राप्त हो सके। उन्होंने वेबपेज पर सुधार लाने हेतु आईटीडीए के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *