UKSSSC Agriculture Recruitment 2026: कृषि और पशुपालन विभाग में भर्तियां, एक जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

Rajesh Pandey

UKSSSC Agriculture Recruitment 2026: देहरादून, 25 मई 2026ः उत्तराखंड के सरकारी विभागों में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कृषि एवं पशुपालन विभाग के अंतर्गत समूह ‘ग’ (Group C) के कुल 90 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

UKSSSC Agriculture Recruitment 2026: आयोग की अधिसूचना के अनुसार, आवेदन की प्रक्रिया आगामी 1 जून से ऑनलाइन शुरू हो जाएगी । परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 25 मई, 2026

  • ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भिक तिथि: 01 जून, 2026

  • ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि: 21 जून, 2026

  • आवेदन पत्र में संशोधन (Edit) की तिथि: 24 जून से 26 जून, 2026 तक

  • प्रतियोगी परीक्षा की अनन्तिम तिथि: 26 जुलाई, 2026

पदों का पूरा विवरण और वेतनमान:

UKSSSC Agriculture Recruitment 2026:  इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 90 अराजपत्रित पदों को भरा जाएगा , जिनका विवरण नीचे दी गई तालिका में है:

क्र०सं०पदनाम एवं विभागपदों की संख्यावेतनमान (Pay Scale)अनिवार्य शैक्षिक योग्यता
1

सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (विकास शाखा) अराजपत्रित कृषि विभाग

07

₹ 44,900 –  ₹ 1,42,400

(लेवल-07)

भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय/संस्था से कृषि स्नातकोत्तर (Postgraduate in Agriculture) उपाधि।

2

सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3  कृषि विभाग

82

₹ 25,500 – ₹ 81,100

(लेवल-04)

भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय/संस्था से कृषि में स्नातक (Graduate in Agriculture) उपाधि।

3

चारा सहायक ग्रुप-3

पशुपालन विभाग

01

₹ 25,500 – ₹ 81,100

(लेवल-04)

बी०एससी० (कृषि) / B.Sc. (Agriculture) और देवनागरी लिपि में हिन्दी का अच्छा ज्ञान।

कुल पद

90

 

अधिक जानकारी के लिए देखेंः आयोग का विज्ञापनः पदनाम-सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1/सहायक कृषि वर्ग-3/चारा सहायक ग्रुप-3 के रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन(Click Here)

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *