CareerFeaturedjobNewsUttarakhand

उत्तराखंडः आयोग ने इन पदों के लिए जारी की 148 अभ्यर्थियों की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट

अभिलेख सत्यापन के लिए तारीख जल्द घोषित की जाएगीः आयोग

देहरादून। 11 दिसम्बर 2024

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों के इंटरमीडिएट स्तर अर्हता के पदों पर शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा  के आधार पर अभिलेख सत्यापन के लिए औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अनुसार, विभिन्न विभागों के इंटरमीडिएट स्तर अर्हता (परिवहन आरक्षी, आबकारी सिपाही, उप-आबकारी निरीक्षक, हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-3, गृहमाता, हाउस कीपर (महिला)) के पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके तहत परिवहन आरक्षी, आबकारी सिपाही, उप-आबकारी निरीक्षक के पदों की शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा 11 जनवरी, 2024 से 16 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गई। परिवहन आरक्षी, आबकारी सिपाही, उप-आबकारी निरीक्षक की शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा में अर्ह अभ्यर्थियों की सूची चार जून, 2024 को जारी की गई।

शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा में अर्ह अभ्यर्थी एवं हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-3, गृहमाता, हाउस कीपर (महिला) के पदों के लिए  30 जून, 2024 को लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई। उक्त लिखित परीक्षा के आधार पर आयोग ने 14 अगस्त, 2024 को आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अभिलेख सत्यापन के लिए औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची जारी की।

वहीं, आबकारी सिपाही पद के लिए विज्ञापित पदों के सापेक्ष शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा के प्राप्तांक एवं लिखित परीक्षा में प्राप्तांकों के योग के आधार पर आयोग के निर्णय के अनुक्रम में रिक्त पदों के सापेक्ष निर्धारित अनुपात में अभिलेख सत्यापन के लिए औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है।

आयोग के अनुसार, यह औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची अंतिम चयन परिणाम नहीं है। अंतिम चयन परिणाम अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन-पत्र में किये गए दावों के अनुसार आयोग कार्यालय में निर्धारित तिथि को अभिलेख सत्यापन के पश्चात् कुल अर्ह अभ्यर्थियों को उनके मेरिट के आधार पर कुल पदों के सापेक्ष घोषित किया जाएगा। अभिलेख सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि व समय की जानकारी शीघ्र ही आयोग की वेबसाइट के माध्यम से प्रसारित की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए देखें- पदनाम-इंटरमीडिएट स्तरीय(आबकारी सिपाही)के अभिलेख सत्यापन हेतु औपबंधिक श्रेष्ठता सूची

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button