आइए करें बुधेर की सैर 

Rajesh Pandey

“पलायन एक चिंतन” की संगोष्ठी (14-15अगस्त 2016) में शामिल होने के लिए कनासर आते समय सात किमी पहले बुधेर गेस्ट हाउस की राह ली। वन विभाग के इस गेस्ट हाउस तक पहुंचने के लिए लौखंडी से मुख्य सड़क से तीन किमी. जीप वाली सड़क से होकर जाना होता है। यह रास्ता देवदार के जंगल के बीच से होकर गुजरता है। 1868 में ब्रिटिश अफसर द्वारा बनवाया गया यह फारेस्ट विश्राम गृह उत्तरी भारत में सबसे पुराना बताया जाता है। यह समुद्र सतह से लगभग 2523 m की ऊंचाई पर है। यह चकराता से 20 किमी की दूरी पर स्थित है।

[huge_it_slider id=”12″]

सुना है सर्दियों में कभी कभी नौ फुट से अधिक बर्फबारी होती है। यहाँ से मैला अल्पाइन घास के मैदान के लिए तीन किमी का ट्रैक है, जहाँ से हिमालय की सभी प्रमुख चोटियों के दर्शन होते हैं। बुधेर गुफा के लिए यहाँ से करीब तीन किमी. का ट्रैक है।

प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर यह बैरक शैली में बना देवदार के पेड़ों से घिरा फारेस्ट रेस्ट हाउस (FRH) शांति और सुकून की जगह है। आप जब कभी यहाँ आएं तो कृपया रेस्ट हाउस को पहले से बुक करा लें। यहाँ पर केवल एक चौकीदार है। आप अपने साथ अपनी जरूरत की सभी चीजें रखें। यहाँ आज तक बिजली नहीं पहुंची है। मोबाइल चार्ज के कोई साधन नहीं है। मोबाइल फोन नेटवर्क हिमाचल का चलता है। इस गेस्ट हाउस के बरामदे से शाम के समय लिए कुछ फोटोग्राफ।

प्रस्तुतिः दिनेश कंडवाल

टैग्स

बुधेर, चकराता, लौखंडी, बर्फबारी, ब्रिटिश अफसर, बैरक शैली, देवदार के पेड़,newslive24x7.com

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *