By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: सामान्य ज्ञानः भारत के राष्ट्रीय वन्यजीव पार्क
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > current Affairs > सामान्य ज्ञानः भारत के राष्ट्रीय वन्यजीव पार्क
current Affairs

सामान्य ज्ञानः भारत के राष्ट्रीय वन्यजीव पार्क

Rajesh Pandey
Last updated: June 8, 2021 9:18 pm
Rajesh Pandey
8 years ago
Share
SHARE

गिर राष्ट्रीय उद्यान एशियाई शेरों का एकमात्र स्थान है, जो गुजरात राज्य के जूनागढ़ जिले के लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित है। 18 सितंबर,1965 को स्थापित अभ्यारण्य गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में 1412 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। 

सरिस्का टाइगर रिजर्व राष्ट्रीय उद्यान है, जो राजस्थान के अलवर जिले में  है और शेरों के लिए आरक्षित है।

केओलादेव नेशनल पार्क या केओलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के भरतपुर जिले में है। 

दाराह राष्ट्रीय उद्यान की वर्ष 2004 में राजस्थान में स्थापना हुई थी, जिसमें तीन वन्यजीव अभ्यारण्य दाराह वन्यजीव अभ्यारण्य, चंबल वन्यजीव अभ्यारण्य और जवाहर सागर वन्यजीव अभ्यारण्य शामिल है। यह काठियावाड़-गिर सूखी पर्णपाती वन क्षेत्र में स्थित है। 

माउंट आबू वन्यजीव अभ्यारण्य राजस्थान की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला की अरावली रेंज में स्थित है। वर्ष 1960 में इसे अभ्यारण्य घोषित किया गया था। 

रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान उत्तरी भारत में सबसे बड़ा और सबसे प्रसिद्ध राष्ट्रीय पार्क है। यह पार्क दक्षिणी राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित है, जो जयपुर से लगभग 130 किमी दूर है। 

हजारीबाग वन्यजीव अभ्यारण्य भारत के झारखंड में स्थित है। यह रांची से करीब 55 मील दूर है। यह 1955 में स्थापित किया गया था।

मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण्य तमिलनाडु के कोयम्बटूर शहर से लगभग 150 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में नीलगिरि जिले में नीलगिरी पहाड़ियों पर स्थित बाघ अभ्यारण्य है। 

जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान उत्तरी भारत के उत्तराखंड राज्य में वन्यजीव अभ्यारण्य है। वनस्पतियों और जीवों से समृद्ध यह राष्ट्रीय उद्यान बंगाल टाइगर के लिए जाना जाता है। बाघ, तेंदुओं और जंगली हाथियों सहित अन्य पशु ढिकाला क्षेत्र में घूमते हैं। 

पेरियार राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण्य (पीएनपी) केरल के इडुक्की, कोट्टायम और पथानामथिट्टा जिलों में तेक्कडी के पास संरक्षित क्षेत्र है। यह हाथी आरक्षित और बाघ अभयारण्य के लिए प्रसिद्ध है। 

राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य, जिसे राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल वन्यजीव अभ्यारण्य भी कहा जाता है।  उत्तर भारत में 5,400 वर्ग किमी में फैला यह अभ्यारण्य तीन राज्यों में चंबल नदी क्षेत्र में स्थित है।

You Might Also Like

पहाड़ की समृद्धि, संस्कृति का प्रतीक है – बेडु (Ficus palmata)
विज्ञान में करिअर बनाना चाहते हैं, तो कीजिए केवीपीआई फेलोशिप 2021 के लिए आवेदन
लंदन से वापस लाई जा रही बकरी के सिर वाली योगिनी की मूर्ति 
तो ‘निर्’ भय से कह मैं तेरी हूँ,
शहादत
TAGGED:National Park in Indianewslive24x7.comShort story in india
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article लघु कहानीः बेटे के चित्र की नीलामी
Next Article बुढ़ापा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?