इन लोगों का दिमाग हो सकता है कुछ छोटा

Rajesh Pandey

नये शोध बताते हैं कि जो व्यक्ति अति सक्रिय होते हैं, उनमें अक्सर ध्यान की कमी होती है। यानि ये व्यक्ति अपने किसी भी काम में ज्यादा देर तक नहीं ध्यान नहीं लगा पाते। साथ ही यह भी प्रमाण पाए गए हैं कि जिन व्यक्तियों में एडीएचडी (अटैंशन डेफिशिएट एंड हायपर एक्टीविटी डिसआर्डर) नामक मनोस्थिति होती है, उनका विकास भी देर से होता है।

डॉ. मार्टिन हूगमैन के शोध अध्ययन बताते हैं कि एडीएचडी से प्रभावित व्यक्तियों के मस्तिष्क की बनावट में थोड़ा अंतर होता है। इस अंतर को पहचान कर एडीएचडी का पता चल सकता है, जिसको अभी तक लाइलाज माना जाता है। साथ ही इससे प्रभावित बच्चे की परवरिश में माता-पिता को सहयोग मिल सकता है। यह स्टडी 1713 एडीएचडी प्रभावित मस्तिष्कों पर की गई, जिसमें यह पाया गया कि 1529 मस्तिष्क पर सामान्य व्यवहार/ परवरिश से ही आसानी से नियंत्रण हो सकता है।

सामान्यतः एडीएचडी को भावावेश और अतिसक्रियता तथा किसी एक कार्य पर पूरे मनोयोग से ध्यान नहीं लगना, इस मनोस्थिति के लक्षण हैं। शोधकर्ता कहते हैं कि समुचित ध्यान न देने से बच्चों की यह समस्या व्यस्क होने तक जारी रहती है। अध्ययन में पाया गया है कि जो भी व्यक्ति इस मनोस्थिति से प्रभावित होता है, उसके मस्तिष्क का स्तर सामान्य की अपेक्षा कम होता है। यह शोध The Lancet phychiatry  (Hoogman et al., 2017). में प्रकाशित हुआ है।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *