देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को कैंट स्थित छावनी परिषद के जनरल अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने छावनी परिषद की सीईओ तनु जैन को अस्पताल में कोविड-19 के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Contents
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को कैंट स्थित छावनी परिषद के जनरल अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने छावनी परिषद की सीईओ तनु जैन को अस्पताल में कोविड-19 के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष श्रीवास्तव को भी इस संबंध में आवश्यक सहयोग प्रदान करने को कहा। मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व शौचालय आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।छावनी परिषद की सीईओ ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के अंदर इस अस्पताल परिसर में 130 बेड की व्यवस्था कोविड-19 के दृष्टिगत कर दी जाएगी। इससे यहां पर भी पीड़ितों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।राज्य लोक सेवा आयोग से स्वास्थ्य विभाग को मिले 345 चिकित्साधिकारीकोविड महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच स्वास्थ्य विभाग को राज्य लोक सेवा आयोग से 345 नए चिकित्साधिकारी मिले हैं। जल्द ही इन चिकित्सकों की तैनाती कर दी जाएगी।मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि इन चिकित्सकों के मिलने से राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं और भी सुदृढ़ होंगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार विस्तार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन चिकित्सकों के आने से कोविड महामारी से निपटने में सरकार को मदद मिलेगी।Key words: Cantt Cantonment Board Hospital, COVID-19, Corona infection, Chief Minister Uttarakhand, Tirath Singh Rawat, Doon Hospital, Corona Bulletin, Isolation, Bureaucracy in Uttarakhand, Fight against corona, Facilities in Uttarakhand Government Hospital, Journalism, Journalist in risk, Ground zero reporting, कोरोना संक्रमण की स्थिति, उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में इंतजाम,Health Department, Medical Officers,State Public Service Commission,




