इस तरह पिएंगे पानी तो दूध जितना फायदा देगा

Rajesh Pandey

जल में बहुत बड़ी सजीवता होती है, जिस प्रकार पौधों को पानी देकर हरा भरा रखा जाता है, इसी प्रकार शरीर को भी जल से सिंचित किया जाता है। पौधों को पानी देने के नियमों की तरह, मनुष्य को भी पानी पीते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि शरीर को इसका लाभ प्राप्त हो सके।

आपको कितनी भी प्यास क्यों न लगी, पानी को दूध की तरह घूंट- घूंट कर पियें। पानी को एक सांस में गटागट नहीं पीना चाहिए। घूंट घूंट कर पिया गया पानी शरीर के लिए गुणकारी होता है।  हर एक घूँट के साथ मन में यह विचार होना चाहिए- ”इस अमृत के समान जल में जो मधुरता और शक्ति है, उसको मैं अपने शरीर में प्राप्त कर रहा हूं।” इस विचार के साथ पिया हुआ पानी, दूध के समान गुणकारक होता है।

पानी पीने में किसी भी तरह ही कंजूसी नहीं होनी चाहिए। परन्तु, भोजन करते समय अधिक पानी न पियें।

सुबह सोकर उठते ही वरुण देवता की उपासना करने का एक तरीका यह है कि कुल्ला करने के बाद एक गिलास स्वच्छ जल पीया जाए। इसके बाद कुछ देर चारपाई और इधर उधर करवटें बदलनी चाहिए। इसके बाद शौच जाना चाहिए। इससे खुलकर शौच होता है और पेट साफ हो जाता है। यह ‘उषापान’ वरुण देवता की प्रत्यक्ष आराधना है।

स्नान से शरीर को साफ सुथरा ही नहीं रखा जाता, बल्कि स्नान का उद्देश्य है- जल में मिली हुई विद्युत शक्ति, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन आदि अमूल्य तत्वों से शरीर को सिंचित करना, इसलिए ताजे, स्वच्छ, सहने योग ताप के जल से स्नान करना चाहिए।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *