उत्तराखंड ने बीच हैंडबॉल स्पर्धा में रजत पदक जीता

Rajesh Pandey

देहरादून। 31 जनवरी, 2025

38वें राष्ट्रीय खेल में पुरुषों की बीच हैंडबॉल स्पर्धा के रोमांचक फाइनल में उत्तराखंड ने कड़े मुकाबले के बाद रजत पदक जीता। फाइनल में उत्तराखंड की टीम सर्विसेज से 2-1 के अंतर से हार गई।

शिवपुरी, टिहरी स्थित सैंड बीच पर खेले गए इस मुकाबले में उत्तराखंड ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला सेट 18-21 से जीता। सर्विसेज की टीम ने दूसरे सेट में जबरदस्त वापसी करते हुए 17-11 से जीत दर्ज की, जिससे मैच रोमांचक शूटआउट तक पहुंचा।

अंतिम शूटआउट में दोनों टीमों ने पूरा दमखम लगाया, लेकिन सर्विसेज ने 5-4 से बढ़त बनाकर 2-1 के अंतर से स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

मैच के दौरान उत्तराखंड के लिए सुमित ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और कुल 14 गोल किए। उनकी शानदार खेल शैली ने पूरे मैच में टीम को मजबूत बनाए रखा और उत्तराखंड की दृढ़ संकल्प व कौशल को प्रदर्शित किया।

इस रजत पदक के साथ उत्तराखंड की 38वें राष्ट्रीय खेल में कुल पदक संख्या 9 हो गई है। एक स्वर्ण (वुशु), दो रजत (एक वुशु और एक बीच हैंडबॉल) तथा छह कांस्य (वुशु)। विभिन्न खेलों में उत्तराखंड के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने राष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य की बढ़ती उपस्थिति को मजबूत किया है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *