CareerFeaturedNewsUttarakhand

उत्तराखंड में को-ऑपरेटिव बैंकों के क्लर्क, प्रबंधकों के 164 पदों के लिए रिजल्ट घोषित

69 पदों के लिए तीन माह के भीतर पुनः परीक्षा होगी: सहकारिता मंत्री 

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) के माध्यम से को-ओपरेटिव बैंकों के लिए क्लर्क और प्रबंधकों की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कुल 233 पदों में से 164 के रिजल्ट घोषित किए गए हैं, शेष 69 रिक्त पदों के लिए उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिले हैं। इन पदों के लिए तीन माह के भीतर परीक्षा कराई जाएगी।

उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) के माध्यम से  को-ऑपरेटिव बैंकों के लिए क्लर्क और प्रबंधकों की परीक्षा में सफल अभ्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, कोऑपरेटिव बैंकों में दूसरी बार चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और उत्कृष्टता के साथ की गई है।

डॉ रावत ने कहा, 69 पदों के लिए उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिल पाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए तीन माह के भीतर परीक्षा कराई जा जाएगी। इसके लिए उन्होंने रजिस्टार कोऑपरेटिव को निर्देश दिए हैं।

रजिस्टार कोऑपरेटिव आलोक कुमार पांडेय ने बताया, परीक्षा पूरी पारदर्शिता से कराई गई।

आईबीपीएस ने 11 जिला सहकारी बैंकों में कनिष्ठ लिपिक 162 में से 154 पदों पर, कनिष्ठ शाखा प्रबंधक  54 पदों में 10 पद पर , वरिष्ठ शाखा प्रबंधक 9 पदों में 9 पदों पर अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। राज्य सहकारी बैंक में सभी मैनेजर के 2 पद , सहायक प्रबंधक के दो पदों पर  उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिले हैं।

रजिस्टार कोऑपरेटिव श्री पांडेय ने बताया कि सामान्य श्रेणी व सम्बन्धित उप श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ मेरिट वर्ग वार पूर्णांक का 40 प्रतिशत, आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी व सम्बन्धित उप श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पूर्णांक का 40 प्रतिशत, अन्य पिछडा वर्ग श्रेणी व सम्बन्धित उप श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पूर्णांक का 35 प्रतिशत, अनुसूचित जाति श्रेणी व सम्बन्धित उप श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पूर्णांक का 30 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति श्रेणी व सम्बन्धित उप श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पूर्णांक का 30 प्रतिशत रहा।

सहकारिता सचिव दिलीप जावलकर ने भी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा है कि वह सहकारी बैंकों को नए आयामों में पहुँचाए।

गौरतलब है कि राज्य के 10 डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंकों व एक राज्य सहकारी बैंकों में दूसरी बार सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आईबीपीएस के माध्यम से परीक्षा करा कर इन पदों को भरा है।

सफल अभ्यर्थियों की सूची सहकारिता विभाग की वेबसाइट www.cooperative.uk.gov.in पर दी गई है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button