आलसी और सपने देखने वाला

Rajesh Pandey
short stories

एक व्यक्ति बहुत आलसी था। कुछ काम करने की बजाय वह भीख मांगता और सपने देखता था। एक दिन वह किसी गांव में भीख मांगने गया। उसके लिए यह दिन बहुत अच्छा था। वह घर घर जाकर काफी सामान इकट्ठा कर लाया।

किसी ने उसे पैसे तो किसी ने सब्जी दी। किसी से नमक ले आया। उस दिन उसका झोला छोटा पड़ गया। उसका बड़ा सा झोला आटा से भर गया था। उसने सोचा कि काश, इससे बड़ा झोला लेकर आता।

वह अपने घर पहुंचा और खाना बनाकर खाया। भरपेट खाकर वह दोपहर की नींद के लिए बिस्तर पर लेट गया। बचा हुआ आटा उसने छत से बंधी रस्सी पर टांग दिया, क्योंकि उसे खतरा था कि नीचे रखने पर आटा चूहे खा जाएंगे। वह सोच में डूब गया।

वह सोचने लगा कि इस आटा को बाजार में बेचकर काफी पैसा मिल जाएगा। इस पैसे से बकरा बकरी का जोड़ा खरीदूंगा। कुछ समय बाद उसके पास बहुत सारी बकरियां हो जाएंगी। इन बकरियों को बेचकर दूध देने वाले पशु खरीदूंगा।

दूध बेचकर एक डेयरी खोल लूंगा। मेरे पास बहुत सारे पैसे हो जाएंगे। मेरे पास बहुत सारा धन होगा और एक बड़े से घर का मालिक बन जाऊंगा। घर को संभालने के लिए मुझे शादी करनी पड़ेगी। मेरे पत्नी बहुत खूबसूरत होगी। मैं एक बेटे का पिता बन जाऊंगा।

मेरा बेटा बड़ा होकर मेरा कहना नहीं मानेगा, क्योंकि बच्चे बड़े होकर माता-पिता का कहना नहीं मानते। मैं अपनी पत्नी से कहूंगा कि बेटे को संभालकर रखो, लेकिन वह अपने घर के कामकाज में व्यस्त रहने की वजह से मेरी बात पर ध्यान नहीं देगी।

मुझे गुस्सा आ जाएगा और बेटे को गुस्से में समझाने की कोशिश करूंगा। जब वह नहीं मानेगा तो उसको किक मारनी पड़ेगी। यह सोचते सोचते उसने बिस्तर के ऊपर लटके आटा के झोले को लात मार दी। सारा आटा नीचे बिखर गया। आटा अब खाने लायक नहीं रहा।

उस व्यक्ति का हवा और आलस में बुना जा रहा सपना भी टूट गया। उसकी समझ में एक बात आ गई कि हवा में बुने गए सपने सच नहीं होते, बल्कि इनसे नुकसान ही होता है। उसे अपनी मूर्खता की वजह से नुकसान झेलना पड़ा। उसी समय से उसने तय कर लिया कि वह मेहनत करेगा और फिर धरातल पर रहकर सपने बुनेगा, क्योंकि सपने वो हैं जो सोने नहीं देते।

Keywords:- Story for kids in hindi, Story for kids bedtime, story for kids with moral, story for kids moral, story for kids short, story for kids-hare and the tortoise, story for kids in hindi, Bachchon ki kahaniya, Baal Katha

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *