उत्तराखंड में हेल्थ सेक्टर को बढ़ावा, जिला अस्पतालों में हो सकेगा कैंसर का इलाज

Rajesh Pandey

देहरादून। 01 फरवरी 2025

केंद्र सरकार के आम बजट में हेल्थ सेक्टर के लिए घोषणाओं पर राज्य के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि इससे प्रदेश के स्वास्थ्य सेक्टर को खासा फायदा मिलेगा।

डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार मेडिकल टूरिज्म पर पहले से फोकस कर रही थी और अब केन्द्रीय बजट में इसे बढ़ावा देने का प्रावधान किया गया है। जिससे राज्य सरकार की योजनाओं और बल मिलेगा।

उन्होंने बताया कि बजट में सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर की स्थापना का प्रावधान किया गया है, जिससे प्रदेश के जिला अस्पतालों में भी कैंसर रोगियों को उपचार मिल सकेगा।

इसके अलावा 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं का सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण, आशाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत के तहत हेल्थ कवरेज, टीकाकरण के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म, कैंसर सहित अन्य बीमरियों से पीड़ितों को राहत देने के लिए 36 दवाओं के शुल्क पर छूट, सस्ते मेडिकल उपकरण का प्रावधान भी बजट में किया गया है।

इसके साथ ही, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की सुविधा, मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में अगले पांच वर्षों में 75 हजार सीटों को बढ़ाने का लक्ष्य बजट में रखा गया है। जिसमें से अगले वर्ष 10 हजार अतिरिक्त सीट बढ़ाई जाएंगी। डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मजबूत करने के लिए विभागीय अधिकारियों को केन्द्रीय बजट के अनुरूप प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *