पूर्व सीएम हरीश रावत का नाम वोटर लिस्ट में नहीं होने की खबरों पर जिला प्रशासन ने दिया यह जवाब

Rajesh Pandey

देहरादून। 23 जनवरी, 2025

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम स्थानीय निकाय निर्वाचक नामावली नगर निगम देहरादून में नहीं होने संबंधी सूचनाओं पर देहरादून जिला प्रशासन का जवाब आया है। जिला प्रशासन ने एक निर्वाचक नामावली दिखाते हुए कहा है कि पूर्व सीएम हरीश रावत का नाम मतदाता सूची में है। जबकि, उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें पूर्व सीएम हरीश रावत कह रहे हैं कि उन्होंने लोक सभा के चुनाव में माजरा में वोट किया था। उन्होंने कहा, वर्तमान में जहां रहते हैं, वहां भी चेक किया है। वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने पर उन्होंने इलेक्शन कमीशन को बताया है, वहां से जवाब मिला कि उनका सर्वर डाउन है, चेक कर लेंगे।

देहरादून जिला सूचना कार्यालय ने एक निर्वाचक सूची उपलब्ध कराते हुए कहा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम मतदाता सूची से गायब होने सम्बन्धी सूचनाएं भ्रामक हैं, जबकि नागर निर्वाचक नामावली-2024 पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं उनके परिवारजनों का नाम मतदाता सूची में विधिवत दर्ज है।

देखें वोटर लिस्ट जो जिला सूचना कार्यालय ने जारी की-

उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इतने स्थानों से चुनाव लड़ते हैं कि उन्हें मालूम नहीं किस शहर या ग्रामीण क्षेत्र में उनका वोट है। भट्ट ने कहा, मतदान को लेकर हरीश रावत कितने जागरूक हैं, यह इस बात से ही पता लगता है कि मतदान के दिन वह अपने मत को ढूंढने निकलते हैं।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *