राजकीय शैक्षणिक संस्थाओं में हेल्थ कवरेज बढ़ाने पर जोर

Rajesh Pandey

देहरादून। प्रदेश के सभी राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त शैक्षिण संस्थाओं को आरबीएसके और आरकेएसके कार्यक्रम के तहत कवर किया जाएगा। एनएचएम निदेशक स्वाति भदौरिया ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभागार में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके), राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) एवं एनीमिया मुक्त भारत अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी।

मिशन निदेशक ने प्रदेश में बच्चों व किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य लाभ देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा आरबीएसके, आरकेएसके कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में 0-19 वर्ष के बच्चों को चिकित्सा सुविधा निरंतर प्रदान की जा रही है।

उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों में हेल्थ कवरेज बढ़ाने के निर्देश दिए, इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों तथा स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों के संबंध में पंचायती राज विभाग से समन्वय स्थापित कर कवरेज बढ़ाई जाए।

बैठक में एनएचएम की अपर निदेशक अमनदीप कौर ने कहा कि बच्चों में बधिरता की जांच के लिए आशा कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया जाए। डॉ .भागीरथी जोशी ने किशोरों की नि:शुल्क जांच पर जोर दिया।

बैठक में बैठक में सभी 13 जिलों, एम्स ऋषिकेश, दून मेडिकल कॉलेज, क्योर इंडिया, सत्य साईं अस्पताल, मेहरोत्रा अस्पताल, एविडेंस एक्शन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *