योगासन में उत्तराखंड के अजय, हर्षित ने जीता रजत

Rajesh Pandey

देहरादून। 01 फरवरी, 2025

टीम उत्तराखंड के अजय वर्मा और हर्षित ने आर्टिस्टिक योगासन पेयर (Artistic Yogasana Pair) पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में रजत पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया।

हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे योगासन मुकाबले में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रभाकर सिंह और प्रकाश कुमार साहू की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि कांस्य पदक कमल और अभिषेक टीम हरियाणा ने जीता।

इसी श्रृंखला में आर्टिस्टिक पेयर महिला वर्ग का सेमीफाइनल राउंड समाप्त हुआ और शीर्ष आठ टीम अब फाइनल खेलेंगी। उनमें क्रमशः महाराष्ट्र, हरियाणा एवं राजस्थान शीर्ष पर हैं।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *