डेंगू को लेकर स्वास्थ्य सचिव का हरिद्वार जिले में औचक निरीक्षण

Rajesh Pandey

हरिद्वार। डेंगू के खिलाफ स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार का अभियान लगातार जारी है। शनिवार को, स्वास्थ्य सचिव ने हरिद्वार में जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और उपजिला मेला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद में डेंगू की रोकथाम के अभियान का जायजा लिया। निरीक्षण में खामियों पर स्वास्थ्य सचिव ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं जल्द दुरूरत करने के निर्देश दिए। अस्पतालों में सफाई व्यवस्थाओं पर भी सचिव स्वास्थ्य ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।

वहीं, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने अस्पतालों में डेंगू मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की और व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने सभी चिकित्सालयों में डेंगू मरीजों के लिए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था रखने, आइसोलेशन वार्ड बनाने तथा त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें- एम्स की सलाहः डेंगी से निपटने के लिए ये जरूरी काम कर लें

इसके बाद, स्वास्थ्य सचिव ने जिला महिला चिकित्सालय के एम.सी.एच. विंग का निरीक्षण किया और एक माह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए। उन्होंने उपजिला मेला चिकित्सालय के जिरियाट्रिक वार्ड का भी निरीक्षण किया।

स्वास्थ्य सचिव ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. आर राजेश कुमार ने हरिद्वार जनपद में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य सचिव ने कहा, यह कॉलेज भविष्य में हरिद्वार के लिए वरदान साबित होगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, मेडिकल कॉलेज बनने के बाद जहां स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होगा। वहीं, मेडिकल की शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अवसर बढ़ जाएंगे। उन्होंने कहा मेडिकल कॉलेज के खुलने से आस-पास के स्थानीय लोगों के लिए कई तरह के रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

यह मेडिकल कॉलेज लगभग 67 एकड़ में फैला हुआ है। इसके निर्माण की लागत लगभग 538 करोड़ रुपये है, जिसमें से लगभग 309 करोड़ रुपये सरकार ने जारी किए हैं। 2024 के अंत तक मेडिकल कॉलेज भवन तैयार हो जाएगा।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *