चुनाव ड्यूटी में लगी गाड़ियों का किराया बढ़ाया, ड्राइवरों को भी मिलेगा मानदेय

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि अभी तक इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ई.एस.एम.एस) के अंतर्गत राज्य में अभी तक 3.60 करोड़ मूल्य की जब्ती हुई है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन टीमों को पोलिंग बूथ तक ले जाने के लिए जिन वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा, इस बार उनका किराया बढ़ाया गया है।

Also Read: बड़ी खबर: अब एम्स ऋषिकेश में हो रही छोटे बच्चों की हार्ट सर्जरी

Also Read : AIIMS Rishikesh News: कंधे पर दो साल से थी सूजन, सर्जरी में साढ़े छह किलो का ट्यूमर निकला

Also Read : बच्चों में हड्डियों से जुड़ीं इन बीमारियों के बारे में जान लीजिए

उन्होंने बताया कि पहले छोटे वाहनों के लिए ₹750, बड़े वाहनों के लिए ₹1800 शुल्क तय किया गया था, इस बार इसको बढ़ाते हुए छोटे वाहनों के लिए ₹1430, बड़े वाहनों के लिए ₹2840 और 30 सीटर से बड़े वाहनों के लिए ₹3800 प्रतिदिन के हिसाब से किराया शुल्क तय किया गया है।< अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी वाहनों को ईंधन का शुल्क अलग से वहन किया जाएगा। वाहन चालकों के लिए पहली बार ₹150 प्रतिदिन उनके खान-पान के लिए और ₹200 प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों के साथ जाने वाले वाहनों के चालकों को रहने और खाने की व्यवस्था संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से की जाएगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जानकारी मिली है कि निर्वाचन के समय शादियों की तिथियां भी आ रही है, इसको देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारियों, RTO व ARTO को निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह से वाहनों का प्रबंध करें कि वैवाहिक कार्यक्रमों हेतु पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध रहें।

  • www.newslive24x7.com
  • Dugdugi Blogs I  Agriculture NewsHealth NewsCareer News
  • Phone No.: 9760097344
  • E-mail : newslive2019@gmail.com
  • Youtube- Dugdugi Rajesh
  • Facebook- Rajesh Pandey
  • Share This Article
    Follow:
    newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *