देखें, UKPSC की समूह ग के पदों वाली परीक्षा का महत्वपूर्ण अपडेट

Rajesh Pandey

Important update of UKPSC Group C posts exam

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कृषि/उद्यान/पशुपालन विभाग के लिए समेकित (समूह ‘ग’) परीक्षा-2023 की सात जनवरी, 2024 को आयोजित लिखित (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा के सापेक्ष 14 मार्च, 2024 को अभिलेख सत्यापन सूची प्रसारित की थी। इस सूची के क्रम में अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन दिनांक 04 अप्रैल, 2024 से दिनांक 16 अप्रैल, 2024 के मध्य परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में किया जाना निर्धारित है।

कृषि/उद्यान/पशुपालन विभाग के लिए समेकित (समूह ‘ग’) परीक्षा-2023 के संबंध में अधिक जानकारी- देखें आयोग की विज्ञप्ति

आयोग के अनुसार, उक्त परीक्षा के सापेक्ष अभिलेख सत्यापन सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को पदों/विभागों की ऑनलाइन वरीयता (Online Preference) भरे जाने के लिए लिंक, आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर 27 मार्च, 2024 से खोला जा रहा है।

अभ्यर्थी दिनांक 27 मार्च, 2024 से उक्त लिंक का प्रयोग करते हुए अभिलेख सत्यापन से पूर्व पदों / विभागों की ऑनलाइन वरीयता (Online Preference) भरने के पश्चात् ऑनलाइन वरीयता का प्रिंट आउट (जिसमें ऑनलाइन वरीयता के साथ ही आवेदन पत्र भी समाहित होगा) डाउनलोड कर अभिलेख सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

कृषि/उद्यान/पशुपालन विभाग के लिए समेकित (समूह ‘ग’) परीक्षा-2023 के संबंध में अधिक जानकारी- देखें आयोग की विज्ञप्ति

Also Read: देखें- Uttarakhand PCS Exam 2024 का विस्तृत विज्ञापन

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *