हाथियों के बंटवारे की कहानी

Rajesh Pandey

प्राचीन समय की बात है, एक सेठ के पास 17 हाथी थे। मृत्यु से पहले सेठ अपने तीन बेटों को ये हाथी सौंपना चाहता था। सेठ ने तीनों बेटों को पास बुलाया और कहा, इन 17 हाथियों का बंटवारा करना है। सबसे छोटे को कहा, तुम एक तिहाई हाथी ले लेना। दूसरे बेटे से कहा, तुम इनमें से आधे हाथी ले लेना। सबसे बड़े बेटे से कहा, तुमको कुल हाथियों का नौवां हिस्सा मिलना चाहिए। कुछ दिन बाद सेठ की मृत्यु हो गई। 

पिता की मृत्यु के बाद तीनों बेटे यह सोचकर परेशान हो गए कि पिता के आदेश के अनुसार इन हाथियों का बंटवारा कैसे होगा। न तो 17 हाथियों का एक तिहाई किया जा सकता है और न ही आधा हिस्सा। कैसे बांटे जाएंगे ये हाथी। एक दिन तीनों बेटे इसी गणित में फंसे थे, कि अचानक एक साधु उनके आवास पर पहुंचे। साधु ने उनकी परेशानी की वजह पूछी तो उन्होंने हाथियों का बंटवारा कैसे होगा, का सवाल सुलझाने को कहा। 

साधु ने कहा, इतनी सी बात के लिए तीनों परेशान हो। साधु ने कहा, मैं आपको अपनी ओर से एक काल्पनिक हाथी भेंट करता हूं, जब आपका बंटवारा हो जाए तो मेरा हाथी वापस कर देना। साधु के कहने के अनुसार, उनके पास हाथियों की संख्या 18 हो गई। अब 18 हाथियों में से बंटवारा करने बैठे तो सबसे छोटे को एक तिहाई यानी छह हाथी मिल गए। दूसरे बेटे को आधे यानि नौ हाथी दे दिए गए। सबसे बड़े बेटे को नौवां हिस्सा यानि दो हाथी मिल गए।  कुल मिलाकर तीनों बेटों को 17 हाथी हासिल हो गए। 18 वां काल्पनिक हाथी, साधु को वापस मिल गया। 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *