उत्तराखंडः ट्रैफिक में सुधार के लिए होम सेक्रेट्री ने अफसरों के साथ बैठक की

Rajesh Pandey
देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो
गृह सचिव शैलेश बगोली ने प्रदेश एवं विशेषकर देहरादून और अन्य बड़े शहरों में यातायात को लेकर पुलिस एवं परिवहन विभाग सहित अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ बैठक की। इस दौरान गृह सचिव ने अधिकारियों को यातायात समस्या के निराकरण के लिए शीघ्र ही अल्पावधि एवं दीर्घावधि योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए।
सचिव बगोली ने सभी संबंधित विभागों को आपसी सामंजस्य से व्यापक कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, यातायात निदेशालय देहरादून सहित सभी जनपदों में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कार्य करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था में सुधार की दिशा में कार्य कर रहे अन्य संस्थानों और एजेंसियों के कार्यों का भी अध्ययन कर अपनी योजनाओं में शामिल किया जाए। उन्होंने नई पार्किंग चिन्हित करने के साथ ही नए सड़क मार्गों के निर्माण और पक्कीकरण पर फोकस किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक संस्थानों, मॉल, रेस्टोरेंट आदि द्वारा अपनी पार्किंग को प्रयोग में लाने के लिए एन्फोर्समेंट बढ़ाया जाए। गृह सचिव ने शहर में रेहड़ी ठेली लगाने वालों के लिए मोबाइल वेंडिंग जोन निर्धारित करने की दिशा पर भी कार्य करने के निर्देश दिए।
साथ ही, उन्होंने रेड लाइट वायोलेशन डिटेक्शन (लाल बत्ती उल्लंघन पहचान प्रणाली) को सुचारू किए जाने के भी निर्देश दिए।
सचिव ने कहा कि चौराहों पर ऑटोमेटेड रेड लाइट सिग्नल्स को बढ़ाया जाए। साथ ही, अधिकतर समय ऑटोमेटेड मोड को चालू रखा जाए ताकि सिस्टम यातायात प्रवाह को सीख कर खुद को अपग्रेड कर सके।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के साथ लगातार सामंजस्य स्थापित करते हुए यातायात समस्याओं का निस्तारण किया जाए।
इस अवसर पर विशेष सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल, आईजी एवं निदेशक यातायात अरूण मोहन जोशी, अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल एवं एसएसपी देहरादून अजय सिंह सहित लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *