By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: अभिमानी शासक को वृद्ध ने लाठी से सिखाया यह पाठ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Inspirational story > improvement yourself > अभिमानी शासक को वृद्ध ने लाठी से सिखाया यह पाठ
Featuredimprovement yourself

अभिमानी शासक को वृद्ध ने लाठी से सिखाया यह पाठ

Rajesh Pandey
Last updated: August 23, 2018 10:33 pm
Rajesh Pandey
8 years ago
Share
SHARE

प्राचीन समय में किसी अफ्रीकी देश का शासक बड़ा अभिमानी और कठोर व्यक्तित्व का था। वह हमेशा ढींगे हांकता और चापलूसों से घिरा रहता था। एक दिन वह अपने दरबार में बैठा था और दरबारियों से अपनी प्रशंसा सुन रहा था। इस बीच वह जोर से बोलने लगा कि वह पूरी दुनिया का स्वामी है और सभी लोग उसके सेवक हैं। उससे बढ़कर दुनिया में कोई नहीं है।

उसके इतना कहते ही दरबार में एक व्यक्ति ने बड़ी धीमी आवाज में कहा, आप पूरी तरह से गलत हैं। सभी अच्छे लोग एक दूसरे के सेवक हैं। अपनी बात के खिलाफ किसी को बोलते देख अभिमानी शासक ने कहा, कौन है जिसने मेरे खिलाफ बोलने की हिम्मत की। उसके यह कहते ही पूरे दरबार में सन्नाटा छा गया। सभी लोगों को पता था कि इसके खिलाफ बोलने वाले की जिंदगी की खैर नहीं है।

दरबार में छाई चुप्पी के बीच एक आवाज आई, मैंने कहा- आप गलत हैं। दुनिया में सभी एक दूसरे के सेवक हैं।  शासक ने कहा, आगे आओ, मैं भी तो देखूं, किसने मेरे खिलाफ बोलने की गुस्ताखी की। तभी एक बूढ़ा व्यक्ति उसके सामने पहुंच गया। उसने गर्दन झुकाकर प्रणाम करते हुए शासक से कहा, मेरे गांव में पानी का संकट है। मैं आपसे एक कुआं बनवाने की मांग करने आया हूं। इस पर शासक ने कहा, अच्छा तो तुम मुझसे कुछ मांगने आए हो। तुम्हारा इतना साहस कि, मुझसे मेरे ही दरबार में बहस कर रहे हो। तुम्हें बिल्कुल भी डर नहीं लग रहा है। वृद्ध व्यक्ति ने कहा, हम सब एक दूसरे की सेवा करते हैं, इसलिए मुझे आपसे डरने की जरूरत नहीं है। यह बात मैं आपके सामने साबित करके दिखा दूंगा कि हम सभी एक दूसरे की सेवा करते हैं या नहीं।

इस पर अभिमानी शासक ने कहा, तुम अगर साबित कर दो कि मैं तुम्हारा सेवक हूं तो तुम्हारे गांव में एक नहीं तीन कुएं बनवा दूंगा। अगर तुम यह साबित करने में सफल नहीं हुए तो तुम्हारा सिर धड़ से अलग करा दूंगा। वृद्ध ने जवाब दिया, मुझे आपका यह चैलेंज स्वीकार है। क्या आप मुझे अपने चरणों का स्पर्श करने की अवसर दे सकते हैं। शासक ने कहा, तुम मेरे पैरों को छू सकते हो, सभी तो यह करते हैं। वृद्ध व्यक्ति ने पैर छूने से पहले शासक से कहा, मेरी लाठी पकड़ो। शासक ने उसकी लाठी पकड़ ली और वृद्ध ने उसके चरणों को स्पर्श किया। चरण छूने के बाद वृद्ध ने शासक से कहा, अब आप लाठी मुझे वापस कर दो। शासक ने उसको लाठी वापस कर दी। वृद्ध ने कहा, क्या आपको सबूत मिल गया।

शासक ने कहा, कैसा सबूत, कौन सा सबूत। वृद्ध ने कहा, अब इस बात का और कौन सा सबूत चाहिए आपको कि हम सब एक दूसरे के सेवक हैं। शासक बोला, मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा, पूरी बात समझाओ। वृद्ध ने कहा, जब मैंने आपसे कहा, मेरी लाठी पकड़ो, आपने लाठी को पकड़ लिया। जब मैंने आपसे कहा, लाठी वापस कर दो, आपने लाठी वापस कर दी। आपने मेरी बात को सुना और उसका पालन किया। जैसा कि मैंने कहा था कि सभी अच्छे लोग एक दूसरे के सेवक होते हैं। अब शासक को वृद्ध की पूरी बात समझ में आ गई। उसने खुश होकर वृद्ध के गांव में तीन कुएं बनवाए। यही नहीं, उसने वृद्ध को अपना सलाहकार नियुक्त कर दिया।

You Might Also Like

“फोर्टिफाइड चावल को प्लास्टिक का चावल बताकर भ्रमित कर रहे थे कुछ लोग”
Video- खाद्य सुरक्षा और पोषण की खेती है बारहनाजा, जड़धारी जी से जानिए
ऋषिकेश के नरेंद्र रयाल ने अपने साथ हुए हादसे के बाद हास्य पर बहुत कुछ लिखा
कोविड कर्फ्यूः सुबह सात से सुबह दस बजे तक खुलेंगी सस्ते गल्ले (राशन) की दुकानें
थानो गांव के इन युवाओं से जरूर मिलिएगा…
TAGGED:#improvementyourself#MotivationalstoryinhindiFebruary 2018newslive24x7.comshort stories in hindiStory
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article हाथियों के बंटवारे की कहानी
Next Article चूहों का पीछा क्यों करती हैं बिल्लियां
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?