By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: छोटी सी कहानीः कैसे और क्यों बने विशाल रेगिस्तान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > छोटी सी कहानीः कैसे और क्यों बने विशाल रेगिस्तान
FeaturedInspirational story

छोटी सी कहानीः कैसे और क्यों बने विशाल रेगिस्तान

Rajesh Pandey
Last updated: March 20, 2018 9:09 pm
Rajesh Pandey
8 years ago
Share
SHARE

एक दिन एक बच्चे ने अपने पिता से पूछा, आप तो कहते हैं दुनिया बहुत सुंदर है। नेचर ने इसको बनाने में अपनी क्रिएटिविटी का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे तो धरती पर हर ओर हराभरा होना चाहिए, लेकिन अभी भी काफी हिस्सा बंजर और मरुस्थल है। आप ही उन स्थानों को दिखाते हो, जहां पहले हरियाली थी और आजकल सूखा नजर आता है।

पिता ने जवाब दिया, ईश्वर ने दुनिया को खूबसूरत ही बनाया था। उसने इसको हराभरा किया था। हरी घास के बड़े मैदान, रंग बिरंगे फूलों की खुश्बू से महकती धरती, स्वच्छ नदियां, पक्षियों और जानवरों की विविधता, तरह-तरह की वनस्पतियां, यह सब कुछ नेचर की देन हैं। इन सबको बनाने के बाद इंसान को धरती पर भेजा, ताकि वह अपनी बुद्धि और विवेक से इन सभी रचनाओं की रक्षा कर सके। इनको संजोकर रखे। इसलिए इंसान को सबसे ज्यादा बुद्धिशाली बनाया है।

इंसान की रचना करते वक्त नेचर को संदेह था कि क्या वास्तव में इंसान उसकी कृतियों का ख्याल रख सकेगा या फिर सुंदर हरीभरी धरती के संसाधनों को अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करेगा। नेचर ने इंसान को चेतावनी दी थी कि अगर तुमने धरती को उसी तरह हराभरा और सुंदर नहीं रखा, जैसा मैंने सोचा है, तो इसका बड़ा हिस्सा विशाल मरुस्थल में बदल जाएगा, जहां दूर-दूर तक मेरी रचनात्मक कृतियां नहीं दिखेंगी। इसलिए पृथ्वी पर जाकर कोई ऐसा कार्य नहीं करना, जो विधि और प्रकृति के नियमों के खिलाफ हों।

लेकिन जल्द ही मनुष्य इस चेतावनी को भूल गया और वो प्रकृति के विरुद्ध कार्य करने लगा। इसलिए पृथ्वी एक विशाल रेगिस्तान में बदल गई, लेकिन जब मनुष्य को अपनी गलती का एहसास हुआ, तो नेचर ने उसे माफ कर दिया। क्योंकि नेचर काफी दयालु है। यही कारण है कि अभी भी धरती पर कुछ हरियाली बाकी है।

संदेश- प्राकृतिक नियमों के खिलाफ कोई कार्य नहीं करना चाहिए। अपनी धरती और इसके पर्यावरण की रक्षा के लिए कार्य किए जाएं तो आपको हर ओर खुशहाली, हरियाली और समृद्धि नजर आएगी।

You Might Also Like

जंगल में लगा पुट पुट का मेला, इतना स्वादिष्ट कि मीट को हरा देगा
देहरादून पुलिस ने cyber crime से बचाव के लिए लगाई पाठशाला
कोविड रोगियों के उपचार में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
भाजपा से एक और दलित नेता की एंट्री की तैयारी में कांग्रेस
Dyslexia Teacher Training NIEPVD: डिस्लेक्सिया दिवस पर शिक्षकों को प्रशिक्षण
TAGGED:#Motivationalstoryinhindidesnewslive24x7.comSave the Earthshort story in Hindi
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article घंटी वाला डॉगी
Next Article नव का रव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?