By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: उत्तराखंड दर्शनः जखोल में है महाभारत के दुर्योधन का मंदिर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Uncategorized > उत्तराखंड दर्शनः जखोल में है महाभारत के दुर्योधन का मंदिर
Uncategorized

उत्तराखंड दर्शनः जखोल में है महाभारत के दुर्योधन का मंदिर

Rajesh Pandey
Last updated: April 3, 2017 10:58 pm
Rajesh Pandey
9 years ago
Share
SHARE
  • मनोज इष्टवाल 
मनोज इष्टवाल, वरिष्ठ पत्रकार

मनोज इष्टवाल,वरिष्ठ पत्रकाररुपिन और सुपिन नदी के जन्मस्थल व तमसा (टोंस) नदी के संगम स्थल से ऊपरी भू-भाग जनपद उत्तरकाशी का वह क्षेत्र है जो सांकरी से हरकी दून व बंगाण तक फैला हुआ है। यह घाटी बेहद खूबसूरत है और इसे ट्रैकर्स का स्वर्ग माना जाता रहा है, क्योंकि सांकरी से कई ट्रैकिंग रुट्स निकलते हैं और प्रति वर्ष यहाँ हजारों की संख्या में पर्यटक व ट्रैकिंग के लोग आते हैं।

इस घाटी में कई ऐसे स्थान हैं जिन्हें अगर पर्यटन के मानचित्र पर लाया जा सके तो प्रदेश का राजस्व कई गुना बढ़ाया जा सकता है। जैसे रुपिन सुपिन नदियों की उपज की गाथा, उनके परित्याज्य जल से जुड़े मिथक, नैटवाड़ के पोखु देवता (जिन्हें यक्ष का अवतार कहा जाता है और इनकी पूजा उलटे मुंह की जाती है। केदारकांठा की देवजानी थात (जहाँ महासू व कर्ण में संग्राम हुआ था। गोविन्द पशु विहार नेशनल पार्क एंड सेक्चुरी, देवरा गांव का कर्ण मंदिर, डोंडाघाटी के विषहरी राजा का चौंतरा, कालिया नाग पर्वत, ओसला के हरपु की परीलोक गाथा, हर की दून के बुग्याल व मनिंडा नदी तट सहित अनेक दर्शनीय व ट्रैकिंग स्थल हैं जो धार्मिंक व साहसिक पर्यटन के लिए अहम हैं।
इसी घाटी में जखोल का दुर्योधन मंदिर द्वापर युग के महाभारत काल से लेकर वर्तमान तक अपने आप को जीवंत बनाए हुए है। उत्तरकाशी के पंचगाई पट्टी में पड़ने वाले जखोल गांव पहुँचने के लिए आपको देहरादून से मसूरी नैनबाग, डामटा, लाखामंडल, नौगांव, पुरोला, जरमोला, मोरी, नैटवाड़ से सांकरी (प्रथम सड़क मार्ग) व देहरादून, विकासनगर, कालसी, चकराता, त्यूनी, हनोल, मोरी, नैटवाड़ से सांकरी (द्वीतीय सड़क मार्ग), देहरादून, विकास नगर, हरिपुर, कोटि-इच्छाडी, क्व़ाणु, अटाल, त्यूनी, हनोल, मोरी, नैटवाड़ से सांकरी (तृतीय सड़क मार्ग) से पहुंचा जा सकता है। 
  उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से चिन्यालीसौड, राड़ी डांडा, बडकोट, नौगांव, पुरोला, जरमोला, मोरी नैटवाड़ से सांकरी व उत्तरकाशी, चिन्यालीसौड, राड़ी डांडा, बडकोट, राजगढ़ी, से सरनौल तक मोटर मार्ग से और यहाँ से आठ गॉव सरबडियार लांघते हुए आप केदारकांठा ट्रैक करते हुए औरा, जीवाणु (देवजानी) गॉव होकर सांकरी उतर सकते हैं, जहाँ से 9 किमी. की दूरी पर जखोल गॉव है। यहीं दुर्योधन का मंदिर है जिसकी पूजा पर्वत क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में होती है. यह मंदिर तीन पट्टियों अडोर, पंचगायी और बड़ासू में से अडोर का मुख्य मंदिर है।
तीन पट्टियों के अंतर्गत शामिल 21-22 गांवों में भी इस देवता के अधिकांश स्थानों पर प्राचीन मंदिर हैं, जिनमें तल्ला पांव, मल्ला गांव, सुनकुंदी, जखोल, सावडी, सटटूडी, धारा, सिरगा, फिताड़ी, राला, कसाला, लिवाड़ी, हेरुपुर आदि प्रमुख हैं।
कहा जाता है कि जखोल गांव के आस-पास सात गांव क्रमशः संथल, प्याऊळ, कोटोडिया, नताणीया, बरडिया थे, जो एक समय आई महामारी के प्रकोप से तबाह हो गए थे। मात्र जखोल गांव में मंदिर का पुजारी ही जीवित रह गया था जो देव पालकी की पूजा करता था, लेकिन पुजारी भी इस महामारी के कारण भागकर जौनसार के लखवाड़ गांव आ बसा, लेकिन दुबारा जखोल के बस जाने पर वापस दुर्योधन की पूजा के लिए गांव आ गया। किंवदती है कि पर्वत क्षेत्र के लोगों ने दुर्योधन को पूजने से इनकार कर दिया था जिस से क्रुद्ध होकर दुर्योधन ने यह महामारी फैलाई, लेकिन इस किंवदंती के कहीं कोई साक्ष्य नहीं हैं. यह सिर्फ लोक प्रचलित गाथाओं और कहानियों तक ही सीमित है।
गांव के मंदिर में सोने की परत वाला एक कुल्हाड़ी भी है, जो इसी कौरव राजकुमार की मानी जाती है। रिवाजों के अनुसार, गांव वाले अब भी स्थानीय देवता की पूजा के दौरान दुर्योधन के उस सोने की कुल्हाड़ी को लेकर पारंपरिक अनुष्ठान, नृत्य आदि करते हैं। जिसका कारण यह बताया जाता है कि दुर्योधन चाहे जैसे हों, वे आज भी यहां के क्षेत्रपाल हैं।
 जखोल का दुर्योधन मंदिर छत्र शैली का माना जाता है जिसमे त्रिरथ हैं. जखोल से 1 किमी दूरी पर धारा गांव व वहां से 1 किमी. दूरी पर उयाघाटी, जीवट घाटी, खेडा घाटी इत्यादि बेहद दर्शनीय स्थल हैं,यहीं से आप लेवादी गॉव के पास मांझी गांव बुग्याल जा सकते हैं ,जो लगभग 10 हजार फीट की उंचाई पर स्थित है. लेवाडी गॉव पंचगाई पट्टी का वह गांव है जहाँ जखोल देवता खुद रहते हैं. जिन्हें दुर्योधन का अंगरक्षक कहा जाता है।
जखोल गांव देवदार मोरू के खूबसूरत जंगल से घिरा प्रकृति का सौन्दर्य बिखेरता ऐसा गांव है जहाँ वह दुर्योधन के मंदिर के कारण कौरववंशी जनमानस का गांव कहलाता है। आज भी यहाँ की लोक संस्कृति व समाज में कौरवी परम्पराएं आपको दिखाई देंगीं।
प्रश्न यह भी उठता है कि रुपिन सुपिन घाटी के कौरव और टोंस यमुना के बीच के जौनसार बावर क्षेत्र के पांडवों को महाभारत से जोड़ते हुए उसे धार्मिक और साहसिक पर्यटन से कैसे जोड़ा जाए, जिसका बहुत सरल सा जवाब है कि आप यमुना घाटी का 10 से 15 दिन का भ्रमण कार्यक्रम यथावत और लगभग 5 दिन का कार्यक्रम सिर्फ चलती चाल बना सकते हैं, जिसमें आप एक साथ महाभारत काल के एक ही घर के दो वंशजों (कौरव / पांडव ) के समग्र इतिहास और पृष्ठभूमि पर जानकारी जुटा सकते हैं, लेकिन उसके लिए आपको रूट परिक्रमा कुछ यों बनानी होगी।
सडक मार्ग से यात्रा-
1-देहरादून, सहसपुर, हरबर्टपुर, विकास नगर, जीवन गढ़ से जगतग्राम (जगत ग्राम वह गांव है, जहां राजा युधिष्टर ने राजसूय यज्ञ किया था आज भी वहां राजसूय यज्ञशाला के अवशेष हैं।
2-जगत ग्राम से अशोक आश्रम, कटापत्थर (कटापत्थर में आज भी पौराणिक पांडव कालीन मंदिर अवस्थित है जहां यमुना किनारे भीम ने कीचड़ का वध किया था)।
3- कटा पत्थर से यमुना पुल, नैनबाग़, डामटा, लाखामंडल (लाखामंडल में आज भी पांडवों के लाक्षा गृह के अवशेष व वह गुफा जहां से पांडवों ने सुरंग से निकलकर अपनी जान बचाई थी)।
4- लाखामंडल, नौगांव (यहां यमुना किनारे अवस्थित मुंगरा गढ़ किले के अवशेष मौजूद हैं। )
5- नौगाँव से पुरोला होकर जरमोला धार ( जहां से ट्रैक कर केदारकांठा व परीगढ़ पहुंचा जा सकता है. दोनों का ही ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्व है।
6- जरमोला से मोरी, नैटवाड़ (जहां 11वीं सदी का पोखु मंदिर है, जिनको यक्ष देवता भी कहा जाता है। यहां रुपिन सुपिन नदी का संगम भी है।
7- नैटवाट से देवरा कर्ण मंदिर जाने के बाद आप गोविंद वन्य पशु विहार अभ्यारण में भी वाइल्ड लाइफ का मजा लेकर सांकरी जा सकते हैं, जहां से आप जखोल पहुँचते हैं।
लौटते समय का मार्ग –
1-सांकरी से मोरी होकर हनोल (महासू देवता का सुप्रसिद्ध मंदिर )
हनोल से मैन्द्रथ ( महासू देवता की माता का मंदिर)
2-मैन्द्रथ से त्यूनी, त्यूनी से कोटि-कनासर, लोहखन्डी होकर बुधेर गुफा (जिसे परीलोक भी कहा जाता है।
3-लोहखंडी से चकराता, देवबन (बेहद खूबसूरत बुग्यालों का क्षेत्र जहाँ आप वाइल्ड लाइफ का मजा ले सकते है)।
4- चकराता से ठाणा डांडा (यहाँ का बिस्सू मेला बेहद प्रसिद्ध है), नवीन चकराता से रामताल गार्डन घूमने के बाद आप वैराट गढ़ पहुँचते हैं बैराट गढ़ के भग्नावशेष आज भी मौजूद हैं. यही पांडवों ने अज्ञातवास काटा था।
5- यहां से बैराटखाई होकर आप नागथात पहुंच सकते हैं, जहां नाग देवता का पौराणिक मंदिर व बिसोई गांव में महासू मंदिर है। मंदिर की कलाशिल्प अतुलनीय है।
6- नागथात से जाड़ी के काली मंदिर और महासू मंदिर होकर आप लखवाड पहुंच सकते हैं, जहां बेहतरीन शिल्प की मिशाल महासू मंदिर के दर्शन करने के पश्चात आप यमुना पुल होकर मसूरी लौट सकते हैं या फिर कालसी में अशोक स्तम्भ देखकर विकासनगर होते हुए देहरादून लौट सकते हैं, जहां से आप अंतर्राज्यीय बस अड्डे या जौलीग्रांट एयरपोर्ट आसानी से जा सकते हैं।

You Might Also Like

Lunar Halo in Uttarakhand: आसमान में दिखी चांद की सभा: चांद के चारों ओर बनी रोशनी की जादुई अंगूठी, जानें क्या है इसके पीछे का विज्ञान
उत्तराखंड में जन्नतः ट्रेकिंग के लिए चले आइए चाईशिल
Anemia Mukt Bharat: शरीर में रक्त की कमी के खिलाफ बड़ा अभियान
अहसान माता पूरी करती हैं सभी की मनोकामनाएं
असम में बीमार बच्चे को मिलीं वीआईपी सेवाएं
TAGGED:Duryodhan`s templeHarki doonKauravasMahabharat agenewslive24x7.comparadise of trackersrack routes touristsRupin and Supin riverTons river. mountain regionUttarakhand newsUttarkashi
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article एक थी रिस्पना… : देहरादून की प्रमुख नदी
Next Article Photo-उद्गम से रिस्पना की पड़तालः अवैध कब्जों से घिरी नदी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?