By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: एम्स ऋषिकेश में नशे से पीड़ित लोगों के उपचार की उच्चस्तरीय सुविधाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > एम्स ऋषिकेश में नशे से पीड़ित लोगों के उपचार की उच्चस्तरीय सुविधाएं
FeaturedhealthUncategorized

एम्स ऋषिकेश में नशे से पीड़ित लोगों के उपचार की उच्चस्तरीय सुविधाएं

Rajesh Pandey
Last updated: August 12, 2024 9:09 pm
Rajesh Pandey
2 years ago
Share
SHARE

ऋषिकेश। न्यूज लाइव ब्यूरो

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS,ऋषिकेश में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्थान में Addiction Treatment Facility (ATF) ने समाज में बढ़ती नशे की आदत के खात्मे के लिए शपथ दिलाई तथा पौधरोपण किया गया।

इन विशेष कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूक करना और लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करना था। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एटीएफ के नोडल अधिकारी डॉ. विशाल धीमान ने सभी को मनोचिकित्सा विभाग की ओपीडी में नशीले पदार्थों के सेवन के विरुद्ध शपथ दिलाई, जिसमें सभी मरीजों के साथ साथ तीमारदारों, मेडिकल छात्र-छात्राओं, नर्सिंग अधिकारियों आदि ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर सभी को अवगत कराया गया कि एम्स ऋषिकेश में हर तरह के व्यस्नों से पीड़ित लोगों के उपचार की सभी उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। ए.टी.एफ. एम्स ऋषिकेश को शुरू करने का उद्देश्य नशे के आदी लोगों को उत्तराखंड राज्य में मुफ्त और उच्च गुणवत्तायुक्त उपचार प्रदान करना है, जिससे ग्रसित व्यक्ति को इसके लिए किसी अन्य प्रदेश में नहीं भटकना पड़े।

सोमवार को नशा मुक्त भारत अभियान के अतंर्गत आयोजित कार्यक्रम के तहत एम्स डीन अकादमिक प्रो. जया चतुर्वेदी के नेतृत्व में संस्थान के अधिकारियों, मेडिकल छात्रों आदि ने संस्थान परिसर में पौधरोपण किया।

इस अवसर पर संस्थान के ए. टी. एफ प्रमुख डॉ विशाल धीमान ने बताया कि वर्ष 2019 में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के एक शोध में पाया गया कि उत्तराखंड में तंबाकू के अलावा शराब, भांग, गांजा, चरस, स्मैक, हेरोइन जैसे उत्पादों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन नशीले पदार्थों के आदी हो चुके ग्रसित मरीजों के लिए ए. टी. एफ., एम्स ऋषिकेश में पूर्णत: मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसके तहत मरीज को सभी प्रकार की आवश्यक औषधियां, अत्याधुनिक उपचार सुविधाएं, अस्पताल में सभी मरीजों के लिए बिस्तर की सुविधा आदि निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

कार्यक्रम में उपचिकित्सा अधीक्षक डॉ. भारत भूषण, डीएमएस डॉ. नरेंद्र कुमार, मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ. अनिंदया दास, Addiction treatment facility के नोडल अधिकारी डॉ. विशाल धीमान के अलावा संकायगण डॉ रवि गुप्ता, डॉ विजय कृष्णन, काउंसलर सपना पुंडीर, सीमा प्रजापति, नर्सिंग ऑफिसर सुरेश, दिनेश, दीपक, प्रकाशिनि आदि उपस्थित रहे।

 

You Might Also Like

मेहनत कीजिए पर इन्हें मत भूलिए
मुख्यमंत्री ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को याद किया
गैरसैंण के सारकोट गांव में महिलाओं को उत्पादों की पैकिंग का प्रशिक्षण
युवा किसान ने खेत में ही बर्बाद हो गई धान की फसल पर बड़े दुखी मन से चलाया ट्रैक्टर
लोमड़ी का बहाना और भेड़िये की आफत
TAGGED:Addiction treatment facilityAIIMS RISHIKESHAIIMS Rishikesh AdviceATF Full FormTreatment of drug addicts
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article एम्स में डॉ प्रज्ञा यादव, डॉ सविता मल्होत्रा और डॉ शेफाली गुलाटी सम्मानित
Next Article सीएम डैशबोर्ड के साथ डीएम डैशबोर्ड भी धरातल पर लाएंः मुख्यमंत्री
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?