उत्तराखंडः शीतकालीन यात्रा लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह

Rajesh Pandey
Photo: DIPR Social Media

देहरादून। 31 दिसम्बर 2024

कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बाद भी शीतकालीन यात्रा लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बाबा केदार एवं मद्महेश्वर भगवान की डोली शीतकाल के लिए ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होती है। ओंकारेश्वर मंदिर में छह माह तक बाबा केदारनाथ और मद्महेश्वर के दर्शन होते हैं।

बाबा केदार के दर्शन के लिए रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सोमवार 30 दिसंबर को 518 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।

पांडुकेश्वर में 364 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए।

मुखबा में 18 और आठ यात्री खरसाली पहुंचे। शासन प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। ठंड से बचाव के लिए भी पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं।

30 दिसंबर तक 15,314 तीर्थयात्री चारधाम के शीतकालीन प्रवास स्थल के दर्शन कर चुके हैं।

बाबा केदारनाथ के शीतकालीन प्रवासस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सर्वाधिक 6,482 श्रद्धालु पहुंचे हैं।

पांडुकेश्वर में 5,104 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए।

श्री गंगोत्री धाम के प्रवास स्थल मुखबा में 3,114 और श्री यमुनोत्री धाम के प्रवास स्थल खरसाली में 614 तीर्थयात्री मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *