FeaturedNewsUttarakhand

देहरादून जिले में वन पंचायतों को मिलेंगे पुराने सभी रॉयल्टी एरियर

डीएम जल्द बुलाने जा रहे हैं वन पंचायतों का वृहद अधिवेशन

देहरादून। 06 फरवरी 2025

जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलक्ट्रेट में वन पंचायत समिति गठन को लेकर बैठक की। जिलाधिकारी ने जनपद की  वन पंचायतों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रो में वन पंचायत गठित नहीं हुई हैं, जल्द ही गठित की जाएं।

उन्होंने वन पंचायतों को उनके मौलिक अधिकारों से संपन्न बनाने हेतु उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित डीएफओ से अभिलेख प्राप्त करते हुए वन पंचायतों के सदस्यों को जागरूक करना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी कहा, वन पंचायतों के सदस्यों को उनके अधिकार एवं आमदनी के बारे में विस्तृत जानकारी देना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द से जल्द वन पंचायत गठित करते हुए, जनपद के समस्त पंचायत वन पंचायत के साथ एक वृहद अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।

वन एवं वन संपदा की सुरक्षा करना सभी का दायित्व है, जिसे सही तरह से सम्पादित करना जिला प्रशासन की भूमिका है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, उप जिलाधिकारी कालसी गौरी प्रभात, देहरादून सदर कुमकुम जोशी, गौरव चटवाल, विकासनगर विनोद कुुमार, चकराता योगेश मेहरा, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, ऋषिकेश स्मृति परमार एवं तहसीलदार उपस्थित थे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button