
देहरादून जिले में वन पंचायतों को मिलेंगे पुराने सभी रॉयल्टी एरियर
डीएम जल्द बुलाने जा रहे हैं वन पंचायतों का वृहद अधिवेशन
देहरादून। 06 फरवरी 2025
जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलक्ट्रेट में वन पंचायत समिति गठन को लेकर बैठक की। जिलाधिकारी ने जनपद की वन पंचायतों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रो में वन पंचायत गठित नहीं हुई हैं, जल्द ही गठित की जाएं।
उन्होंने वन पंचायतों को उनके मौलिक अधिकारों से संपन्न बनाने हेतु उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित डीएफओ से अभिलेख प्राप्त करते हुए वन पंचायतों के सदस्यों को जागरूक करना सुनिश्चित करेंगे।
यह भी कहा, वन पंचायतों के सदस्यों को उनके अधिकार एवं आमदनी के बारे में विस्तृत जानकारी देना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द से जल्द वन पंचायत गठित करते हुए, जनपद के समस्त पंचायत वन पंचायत के साथ एक वृहद अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।
वन एवं वन संपदा की सुरक्षा करना सभी का दायित्व है, जिसे सही तरह से सम्पादित करना जिला प्रशासन की भूमिका है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, उप जिलाधिकारी कालसी गौरी प्रभात, देहरादून सदर कुमकुम जोशी, गौरव चटवाल, विकासनगर विनोद कुुमार, चकराता योगेश मेहरा, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, ऋषिकेश स्मृति परमार एवं तहसीलदार उपस्थित थे।