दर्द से राहत देगी मिर्च से बनी दवा

Rajesh Pandey

वाशिंगटन 


मिर्च का नाम सुनते ही तीखेपन का एहसास होने लगता है क्योंकि तेज मिर्च खाने से पूरा शरीर झुनझुना जाता है। इसके अलावा जरा सी असावधानी और आंख, नाक और कान समेत पूरा मुंह लाल कर देती है। मिर्च न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इसमें कई जबरदस्त औषधीय गुण भी हैं। एक ताजा शोध में  मिर्च से दर्दनिवारक बनाने का दावा किया है, जो घुटनों के दर्द से मुव्ति दिलाएगा। एक प्रमुख दवा निर्माता कंपनी ने मिर्च के पौधे से ट्रांस कैप्सेसिन तत्व निकालने का दावा किया है, जो दर्द देने वाले फाइबर को निष्प्रिय कर देता है। यह दवा दर्द की जगह पर इंजेक्शन के जरिये दी जाएगी। खास बात यह है कि दवा की एक खुराक लेने के बाद मरीज को छह माह के लिए दर्द से राहत मिल जाएगी। इस दवा का परीक्षण घुटनों में ऑस्टियोआर्थराइटिस (गठिया)के 175 जटिल मरीजों पर किया गया।  इस बीमारी में कार्टिलेज को क्षति होती है, साथ ही दर्द, सूजन और शरीर का वह जोड़ लगभग निष्प्रिय हो जाता है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *